टॉप न्यूज़

बीजापुर पुलिस में 16 अधिकारियों के तबादले:8 निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी, थाना प्रभारियों समेत साइबर-नक्सल सेल में बदलाव




बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ 16 पुलिस अधिकारियों का अस्थायी तबादला किया है। जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश 14 जुलाई से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है। इसके अतिरिक्त, डीआरजी, साइबर सेल, नक्सल सेल, यातायात शाखा और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। देखिये तबादले की लिस्ट कई थाना प्रभारियों के बदले दायित्व निरीक्षकों में मुकेश कुमार पटेल को भोपालपटनम, जीवन लाल जांगड़े को भद्रकाली, विनोद लट्ठड़ को बासागुड़ा, दीपक साहू को नैमेड़, विवेकानंद पटेल को नेलसनार और बलदेव प्रसाद बांधे को तरलागुड़ा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं जयसिंह खुंटे को नक्सल सेल और भोजराज भाई को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षकों को भी नई पोस्टिंग उपनिरीक्षकों में पवन कुमार देवांगन को उसूर, सत्येंद्र सिंह को मोदकपाल और शशिकांत टंडन को बेदरे का थाना प्रभारी बनाया गया है। संदीप सिंह ठाकुर को यातायात शाखा, होशियार सिंह पैकरा को नक्सल सेल (इंटरोगेशन सेल), बलराम कश्यप को बेदरे, महेश्वर साय पैकरा को कोतवाली और विद्यानंद भगत को डीआरजी कैंप में पदस्थ किया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button