टॉप न्यूज़

दुर्ग से रायगढ़ के बीच आज से चलेगी रक्षा-बंधन स्पेशल:29 अगस्त तक तीन फेरों में चलाई जाएगी ट्रेन, अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला




रक्षाबंधन परआज से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग से रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल 27 से 29 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन के 3 फेरे होंगे। इस ट्रेन के चलने से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित रूट के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रैवल सुविधा मिलेगी। दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी ट्रेन गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 10:37 बजे भिलाई नगर, 10:43 बजे भिलाई पावर हाउस, 10:51 बजे भिलाई, 10:56 बजे देवबलोदा चरोदा, 11:04 बजे कुम्हारी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 11:11 बजे सरोना, 11:17 बजे सरस्वती नगर, 11:25 बजे रायपुर, 11:35 बजे डब्ल्यूआरएस, 11:53 बजे उरकुरा, 12:01 बजे मांढर, 12:11 बजे सिलियारी, 12:20 बजे बैकुंठ और 12:26 बजे तिल्दा नेवरा पहुंचेगी। ट्रेन 12:36 बजे हथबंद, 12:50 बजे भाटापारा, 1:18 बजे निपानिया, 1:28 बजे दागोरी, 1:38 बजे बिल्हा, 2:11 बजे चक्करभाटा, 2:20 बजे दाधापारा और 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 3:05 बजे गतौरा, 3:13 बजे जयरामनगर, 3:27 बजे अकलतरा, 3:44 बजे जांजगीर-नैला, 3:55 बजे चांपा, 4:06 बजे सारागांव-देवरी, 4:13 बजे बुढार, 4:59 बजे सक्ती, 5:09 बजे जारडीह, 5:16 बजे खरसिया, 5:25 बजे रॉबर्टसन, 6:04 बजे भूपदेवपुर और 6:13 बजे किरोड़ीमल नगर होते हुए ट्रेन शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रात 7:40 बजे रायगढ़ से वापसी वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से रात 7:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन रूट के सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10:20 बजे बिलासपुर, 11:25 बजे भाटापारा और रात 12:40 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी। 10 आईसीएफ कोच रहेंगे रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। रेलवे के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन सुविधा दी जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button