टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने कृष्ण राम महापात्र:राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ; पहले ओडिशा हाईकोर्ट में थे सीनियर जज




जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ के बाद राज्यपाल ने महापात्र को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण से पहले प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति की ओर से जारी वारंट का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी। ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश रहे कृष्ण राम महापात्र इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी मिली है। वे प्रदेश के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। CM साय समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी और अनुज शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारी और अधिवक्ता भी शामिल हुए समारोह में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और हाईकोर्ट बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button