Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर
Breaking News

छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1201747650959 11747673879 1777610907
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1201747650959 11747673879 1777610907
छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस दौरान गांव और शहर दोनों जगह बड़े पैमाने पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। सरकार का फोकस इस बार साफ है। लंबित मामलों को जल्द निपटाना और लोगों को दफ्तरों के चक्कर से राहत देना। इसी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि लोगों को आसान, पारदर्शी और तेज सेवाएं देना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पहले चरण में लंबित मामलों के निराकरण पर फोकस अभियान शुरू होने से पहले ही कलेक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि 30 अप्रैल तक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। इसमें खास तौर पर इन मामलों पर ध्यान रखा जा रहा है। अब 1 मई से 10 जून के बीच अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे। गांवों में 15 से 20 पंचायतों को मिलाकर शिविर होंगे, जबकि शहरों में वार्ड के हिसाब से आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और जहां संभव होगा, वहीं समाधान या लाभ भी दिया जाएगा। कोशिश यह रहेगी कि हर आवेदन का निपटारा एक महीने के भीतर हो जाए। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि उनका आवेदन किस स्थिति में है। प्रदेशभर में लगेंगे समाधान शिविर सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून तक अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे— इस पूरे अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी। मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखेंगे और लोगों से सीधे बात करेंगे। मुख्यमंत्री साय खुद भी अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। वे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, हितग्राहियों से फीडबैक लेंगे और जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें भी करेंगे। इसके बाद वे मीडिया के जरिए अभियान की प्रगति साझा करेंगे और लोगों से सुझाव भी लेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव:15 मिनट में बैठक खत्म, 2023 में पारित विधेयक का पोस्टर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

May 1, 2026

विजय शर्मा के दौरे से पहले युवा कांग्रेस का विरोध:जांजगीर-चांपा में काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे, अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

May 1, 2026

रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर, बड़ा हादसा टला:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप, 132 यात्रियों की जान बची; कुछ देर रोकी गई उड़ानें

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069432
Views Today : 83
Views Last 7 days : 1003
Views Last 30 days : 4129
Total views : 90441
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.