Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में एनआईए ने धन उगाही में लगे चार माओवादियों के विरुद्ध दायर किया आरोप पत्र
Breaking News

छत्तीसगढ़ में एनआईए ने धन उगाही में लगे चार माओवादियों के विरुद्ध दायर किया आरोप पत्र

By adminOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02 10 2025 nia maoisit cg 2025102 93145
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में एनआईए ने चार माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। ये मूलवासी बचाओ मंच से जुड़े थे, जो हिंसक गतिविधियों के लिए धन उगाही करते थे। गजेंद्र मंडावी और लक्ष्मण कुंजाम पहले पकड़े गए थे। सुनीता पोटाम, शंकर मुचाकी और दशरथ मोदियाम भी गिरफ्तार। एक आरोपित मल्लेश कुंजाम फरार है।

Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 09:30:44 AM (IST)

Updated Date: Thu, 02 Oct 2025 09:32:46 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में एनआईए ने धन उगाही में लगे चार माओवादियों के विरुद्ध दायर किया आरोप पत्र
छत्तीसगढ़ में माओवादियों और उनके समर्थकों पर जारी है कार्रवाई। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हिंसा के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने, संग्रह करने और उन्हें वितरित करने का काम कर रहे थे।
  2. सरकार विरोधी प्रदर्शनों को आयोजित कर विकास कार्यों को बाधित करने का काम कर रहे थे।
  3. दो एमबीएम कार्यकर्ता गजेंद्र मंडावी और लक्ष्मण कुंजाम को छह लाख रुपये के साथ पकड़ा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। राज्य में हिंसक गतिविधियों के लिए धन उगाही में लिप्त चार माओवादियों के विरुद्ध राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने आरोप पत्र दायर किया है। इनमें से एक आरोपित फरार है। सभी आरोपित मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) से जुड़े थे, जो कि माओवादी हिंसकों का प्रमुख संगठन है। इसे पिछले साल अक्टूबर में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत प्रतिबंधित किया गया था। मई 2023 में बीजापुर पुलिस ने दो एमबीएम कार्यकर्ताओं गजेंद्र मंडावी और लक्ष्मण कुंजाम को छह लाख रुपये के साथ पकड़ा था।

आरोपित माओवादी हिंसकों के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने, संग्रह करने और उन्हें वितरित करने का काम कर रहे थे, ताकि माओवादी हिंसक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। इनके द्वारा वसूली गई धनराशि का उपयोग सरकार विरोधी प्रदर्शनों को आयोजित करने और राज्य में विकास कार्यों को बाधित करने में इस्तेमाल किया गया।

मंडावी और कुंजाम के विरुद्ध जांच एजेंसी पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है। इनसे पूछताछ के आधार पर सुनीता पोटाम, शंकर मुचाकी और दशरथ मोदियाम को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपित मल्लेश कुंजाम फरार है। उक्त चारों के विरुद्ध मंगलवार को आरोप पत्र दायर किया गया।

गृहमंत्री शाह चार को जाएंगे दंतेवाड़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। शाह शुक्रवार तीन अक्टूबर की रात अहमदाबाद से रायपुर पहुंचेंगे। नवा रायपुर स्थित रिसार्ट में रात्रि विश्राम के बाद चार अक्टूबर की सुबह दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। शाह मांझी, मुरिया पुजारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान शाह बस्तर में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे।

जग्गू को कोर्ट ने भेजा जेल

शहरी क्षेत्रों में शीर्ष माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे माओवादी दंपती जग्गू उर्फ रमेश कुरसम व उसकी पत्नी कमला को पुलिस ने 24 सितंबर को रायपुर से गिरफ्तार किया था। दंपती पर 13 लाख रुपये का इनाम था। कमला को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि रमेश को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।

राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट में रमेश को पेश किया, जहां से उसे नौ अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इससे पहले एजेंसी ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रमेश से पूछताछ के बाद कोरबा से उसके साथी रामा किचाम को भी गिरफ्तार किया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली-543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू किया जाए:सांसद रंजीत रंजन ने कहा- परिसीमन के नाम पर बिल टाल रही है भाजपा

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रेलवे ट्रैक पर लाश, ट्रक ने युवकों को कुचला; घर में घुसा तेंदुआ, लू से बचाने बांटे प्याज

April 21, 2026

बलरामपुर में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत:बारात ले जा रहा था वाहन, 7 लोग घायल; दो गंभीर

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068237
Views Today : 111
Views Last 7 days : 1083
Views Last 30 days : 4184
Total views : 89194
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.