छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 से सरकारी दफतरों के सभी काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी भी विभागों, संभागायुक्त और कलेक् …और पढ़ें

HighLights
- एक जनवरी से सभी सरकारी काम ऑनलाइन
- दफतरों में ई-ऑफिस के माध्यम से काम होगा
- सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में एक जनवरी से सभी सरकारी काम ऑनलाइन होंगे। राज्य सरकार की ओर से ई-ऑफिस के माध्यम से काम करने के लिए सभी विभागों, संभागायुक्त और कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है।
बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि एक जनवरी से सभी विभागाध्यक्ष, संभाग आयुक्त और कलेक्टर कार्यालय में संपूर्ण कार्यालयीन नस्ती और डाक का संपादन ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। विभाग प्रमुख के अनुमोदन के बिना कोई भी फिजिकल फाइल संचालित नहीं किया जाए। ऐसे प्रकरण जिस पर शासन स्तर पर सहमति या अनुमोदन की आवश्यकता हो, उसे अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा ई-आफिस के फाइल के माध्यम से ही शासन को भेजा जाए।
सूचनात्मक पत्राचार ई-ऑफिस के रिसीप्ट के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से शासकीय प्रवास के दौरान मुख्यालय से अन्यत्र भी ई-आफिस के माध्यम से कार्य किया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश अवधि में शासकीय सेवक ई-आफिस के माध्यम आवश्यकतानुसार कार्य संपादित कर सकते हैं। यथासंभव दस्तावेज को डिजिटली जनरेट किया जाए। प्रिंट लेने के पश्चात स्कैन कर अपलोड करना कम किया जाए।
अजमेर शरीफ दरगाह के लिए छत्तीसगढ़ से चादर रवाना
प्रदेश में खुशहाली, अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ अजमेर शरीफ दरगाह के लिए अक़ीदत की चादर रवाना की गई। अवसर था सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज साहब के 814 वें उर्स मुबारक का। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चादर रवाना कर देश-प्रदेश में अमन, मोहब्बत और भाईचारे की कामना की।
यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमला और सुरक्षाबलों पर पथराव, महिलाओं ने भांजी लाठियां
26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अजमेर दरगाह में चादर पेश करेगा। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
<
