नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर अब छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को 5 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत मजदूर आधार कार्ड और श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र के आधार पर गैस कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन को दी गई है जिम्मेदारी
सरकार का उद्देश्य है कि अस्थायी रूप से रहने वाले मजदूरों को भी आसानी से एलपीजी सुविधा मिल सके। जिला प्रशासन को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और दुरुपयोग रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
ऐसे मिलेगा पांच किलो का सिलिंडर
यह भी पढ़ें- कोरबा में चोर भी गैस के ‘दीवाने’, गल्ले में रखी नकदी छोड़ फास्टफूड दुकानों से उठाए सिलिंडर… व्यापारियों ने प्रशासन से लगाई गुहार
कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे
<
