Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ के 3 मजदूरों को बोरवेल मशीन ने कुचला, मौत:MP में काम के बाद गाड़ी के नीचे सो रहे थे, ड्राइवर ने रिवर्स किया
Breaking News

छत्तीसगढ़ के 3 मजदूरों को बोरवेल मशीन ने कुचला, मौत:MP में काम के बाद गाड़ी के नीचे सो रहे थे, ड्राइवर ने रिवर्स किया

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cover151777966852 1777971528
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cover151777966852 1777971528
मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में बोरिंग मशीन गाड़ी की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हादसा मंगलवार तड़के 4 बजे गवला गांव में हुआ। दरअसल, काम के बाद तीनों मजदूर गाड़ी के नीचे सो रहे थे। ड्राइवर ने ट्रक को रिवर्स किया, तभी पिछला टायर मजदूरों पर चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, तीनों छत्तीसगढ़ के अलग अलग गांव के रहने वाले थे, मजदूरी के लिए धार गए थे। MP पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर पर केस दर्ज किया है। खेत पर बोरिंग का काम चल रहा था पुलिस के अनुसार, गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल का काम चल रहा था। काम के बाद थके हुए मजदूर बोरिंग मशीन वाहन के साथ चलने वाली सपोर्टिंग एयर गाड़ी (KA 51 MC 5799) के नीचे आराम करने के लिए लेट गए, तभी ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को रिवर्स कर दिया। उसे नीचे सो रहे मजदूरों का आभास नहीं हुआ और ट्रक का पिछला टायर सीधे उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में रामचरण पिता मेघनाद ( (56) निवासी खरधाढ़ी (छत्तीसगढ़), भानुप्रताप (19) पिता त्रिभुवन साय निवासी सोनगेरसा (छत्तीसगढ़) और अरविंद (22) पिता नमूलराम करमापारा, (छत्तीसगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर पर केस दर्ज, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा फरियादी रमेश इक्का की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, यह घटना ड्राइवर की लापरवाही कारण हुई, क्योंकि बिना किसी सावधानी या जांच के अंधेरे में भारी वाहन को पीछे लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर वाहन को जब्त कर लिया है। ……………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… केरल में CG के मजदूर को बांग्लादेशी समझकर पीटा, मौत: पिटाई से 80 से ज्यादा चोटें, डॉक्टर बोले-शरीर का कोई हिस्सा चोट से नहीं बचा छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर को केरल में भीड़ ने 17 दिसंबर को बांग्लादेशी समझकर पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ तब तक मजदूर को पीटती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसके शरीर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा था, जिस पर चोट के निशान न हों। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 80 से ज्यादा चोटों का पता चला है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध उत्खनन के 24 मामलों में 9.27 लाख की वसूली:बिलासपुर में समझौता राशि खनिज मद में जमा, विकास कार्यों में होगा इस्तेमाल

May 5, 2026

जांजगीर-चांपा में कार-माज़दा भिड़ंत, एक युवक की मौत:तीन घायल बिलासपुर रेफर, संबलपुर से रायपुर जा रहे थे

May 5, 2026

नशे में बेटे ने तलवार से मां-बाप पर किया वार:धार नहीं होने से बची जान; बालोद में ईंट बनाने का काम करता है परिवार

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069638
Views Today : 37
Views Last 7 days : 697
Views Last 30 days : 3915
Total views : 90681
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.