Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या:कोरबा में खुद थाने पहुंचकर बोला- मैंने पत्नी को मार डाला, तीन बच्चे बेसहारा
Breaking News

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या:कोरबा में खुद थाने पहुंचकर बोला- मैंने पत्नी को मार डाला, तीन बच्चे बेसहारा

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7086c97f 253f 4a28 b457 3847060c8dbe 1778771899819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7086c97f 253f 4a28 b457 3847060c8dbe 1778771899819
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह बरहामुड़ा धरसापारा गांव की है। हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका पूर्णिमा यादव (32) गुरुवार सुबह मजदूरी और घरों में काम करके घर लौटी थीं। इसी दौरान पति रामाशंकर यादव से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर किए कई वार हमले में पूर्णिमा यादव के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका और आरोपी के तीन छोटे बच्चे हैं। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पत्नी के चरित्र पर करता था शक ग्रामीणों और पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी रामाशंकर यादव अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्णिमा मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं, जबकि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। हत्या के बाद सीधे थाने पहुंचा आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद रामाशंकर यादव सीधे पाली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर बरहामुड़ा धरसापारा गांव पहुंची। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल टांगी जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में चरित्र संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अबुझमाड़ में बदलाव की नई तस्वीर:ITBP ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और नशा मुक्ति की जानकारी दी

May 14, 2026

दुर्ग में कंपनी से 50 किलो सिलिको मैंगनीज चोरी:ड्राइवर गिरफ्तार, 10 हजार का माल और 4 लाख का वाहन जब्त

May 14, 2026

Manendragarh Jail Officer Suspended for Bribery Video

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070449
Views Today : 237
Views Last 7 days : 1058
Views Last 30 days : 3688
Total views : 91799
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.