Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर
Breaking News

चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर

By adminMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 05 2026 naklimasala
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार में नकली और मिलावटी सामान खपाने वाले रैकेट पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। बालाजी मूवर्स और मारु …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 09:13:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 09:13:37 AM (IST)

चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का 'शुद्ध के लिए युद्ध' सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर
व्यापार विहार में जांच करती खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम।

HighLights

  1. मामले में गैर-जमानती अपराध के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
  2. दो फर्मो में मिली नकली मसाले के बाद फिर से आठ दुकानों में जांच
  3. व्यापार विहार में नकली व मिलावटी सामानों का चल रहा बड़ा खेल

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक हब व्यापार विहार में इन दिनों नकली और मिलावटी सामानों की बिक्री का बड़ा खेल चोरी-छिपे चल रहा है। पिछले दिनों दो बड़ी फर्मों से भारी मात्रा में नामी कंपनी का नकली मसाला पकड़े जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। यह पूरा मामला तब गरमाया जब बाजार में नामी एवरेस्ट कंपनी का नकली मसाला और नकली चायपत्ती बेचे जाने की शिकायतें मिलीं। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए थे। इसके बाद से ही इस बात की आशंका गहरी हो गई है कि व्यापार विहार के कुछ कारोबारी चंद पैसों के मुनाफे के लिए उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं और चोरी-छिपे मिलावटी व नकली माल खपा रहे हैं।

कलेक्टर के सख्त निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर व्यापार विहार की 8 फर्मों का निरीक्षण किया। यहां पर एवरेस्ट मसाला के साथ चायपत्ती के कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने 8 दुकानों में उपलब्ध मसाले और चायपत्ती के स्टाक को असली और सही पाया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर के बाजारों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है और नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी औचक निरीक्षण व धरपकड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस तरह हुई अब तक की बड़ी कार्रवाई

  • 50 हजार का मीट मसाला जब्त: श्री मारुति गुड्स गैरेज से करीब 50 हजार रुपये कीमत का नकली ‘एवरेस्ट मीट मसाला’ जब्त किया गया है। इसके नमूने लेबोरेटरी भेजे गए हैं।
  • 3 लाख का मसाला पकड़ाया: बालाजी मूवर्स एंड पैकर्स पर दबिश देकर टीम ने एवरेस्ट कंपनी के अलग-अलग प्रकार के नकली मसालों का जखीरा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।
  • कास्मेटिक भी संदेह के घेरे में: एक नामी कास्मेटिक एजेंसी से मिलावटी और नकली होने की आशंका पर विभिन्न ब्रांड्स के क्रीम, पाउडर और हेयर आयल (बालों का तेल) के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

सीधे दर्ज होगी एफआइआर

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों आरआर देवांगन के मुताबिक ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और डिब्बों का इस्तेमाल कर नकली सामान बेचना एक गंभीर अपराध है। व्यापार विहार के सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल अधिकृत डीलरों से ही सामान खरीदें। यदि दोबारा किसी फर्म में नकली या मिलावटी खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ सीधे एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में ‘ब्लैकआउट’ से हाहाकार:दावे हवा-हवाई,अफसरों ने बंद किए फोन, आक्रोशित लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 17, 2026

6 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर्स, ‘बड़ी मां’ समेत सभी 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार;अपील खारिज

May 17, 2026

अगर गौशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त है, तो मवेशी सड़कों पर क्यों?

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070720
Views Today : 60
Views Last 7 days : 1354
Views Last 30 days : 3846
Total views : 92260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.