Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरिया में रफ्तार का कहर,दो हादसों में तीन की मौत:बारात से लौट रही स्कार्पियो हादसे का शिकार, NH में दो कारें सीधे भिड़ीं
Breaking News

कोरिया में रफ्तार का कहर,दो हादसों में तीन की मौत:बारात से लौट रही स्कार्पियो हादसे का शिकार, NH में दो कारें सीधे भिड़ीं

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 20 at 130645 1776674504
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 20 at 130645 1776674504
कोरिया जिले में दो सड़क हादसों में तीन सवारों की मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बैकुंठपुर से बारात में शामिल होकर देर रात वापस चिरमिरी लौट रहे युवकों की स्कार्पियो वाहन चेर में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो सवारों की मौत हो गई। दूसरी घटना में नेशनल हाईवे 43 में जनगहना बाजार के पास तेज रफ्तार में दो अर्टिगा वाहनें सीधे टकरा गई। हादसे में एक सवार की मौके पर मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बीती रात चिरमिरी से बारात में शामिल होने 6 युवक स्कार्पियो वाहन से बैकुंठपुर जूनापारा आए थे। देर रात वे वापस चिरमिरी लौट रहे थे। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेर के पास तेज रफ्तार में स्कार्पियो वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार युवक आर्यन सोनवानी (22 वर्ष) और कुलदीप सिंह (23 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार अन्य युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल भेजा। 2 घायलों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। नेशनल हाईवे पर भिड़ी दो वाहनें, एक की मौत
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे 43 में जगगहना बाजार के पास तेज रफ्तार में दो अर्टिगा कारों में सीधी भिड़ंत हो गई। इनमें से एक अर्टिगा कार बतरा की है, जिसमें बारात बतरा से उमझर गई थी। अर्टिगा सवार वापस बतरा लौट रहे थे। दूसरी वाहन सूरजपुर की बताई गई है, जिसमें CMHO गौरेला पेंड्रा का बोर्ड भी लगा है। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा टक्कर में क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक कार के चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई एवं पांच अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नेशनल हाईवे जाम हो गया। सभी घायलों को तत्काल पटना अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि गाड़ियों को हटाकर नेशनल हाईवे में आवागमन दुरूस्त कर दिया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.