Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप:स्टाफ न मिलने पर दोस्त ने की ड्रेसिंग, वीडियो वायरल होने पर प्रबंधन जागा
Breaking News

कोरबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप:स्टाफ न मिलने पर दोस्त ने की ड्रेसिंग, वीडियो वायरल होने पर प्रबंधन जागा

By adminMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4dae728c bb0d 4738 aa65 1683e1046b1e 1778258256737
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4dae728c bb0d 4738 aa65 1683e1046b1e 1778258256737
कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां ड्रेसिंग रूम में स्टाफ के मौजूद न होने का आरोप लगाते हुए एक मरीज के दोस्त द्वारा खुद ड्रेसिंग करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी हुकुम कुमार का कुछ दिन पहले जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के टांके खुलने के बाद दर्द बढ़ने पर वह अपने दोस्त चंदन कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे। ‘काफी देर इंतजार किया, कोई कर्मचारी नहीं मिला’ दोनों ने पहले पर्ची कटवाई और डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने ड्रेसिंग कराने की सलाह दी, जिसके बाद वे ड्रेसिंग रूम पहुंचे। हुकुम कुमार का आरोप है कि ड्रेसिंग रूम में काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। दर्द अधिक होने के कारण उनके दोस्त चंदन कुमार ने ड्रेसिंग कक्ष में रखी दवाइयों से ऑपरेशन वाली जगह पर खुद ड्रेसिंग कर दी। चंदन का कहना है कि वह स्टाफ को खोजने के लिए पर्ची लेकर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन कोई नहीं मिला। मजबूरी में उन्होंने खुद ही ड्रेसिंग की। VIDEO वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रबंधन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। अस्पताल प्रबंधन का दावा-स्टाफ मौजूद था रविकांत जाटवर ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की गई है। उनके मुताबिक, वीडियो में मरीज का भाई/दोस्त खुद ड्रेसिंग करते दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि उस समय ड्रेसिंग रूम में कर्मचारी मौजूद था और उसने मरीज के दोस्त को ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसने खुद ड्रेसिंग कर दी। बयान अलग-अलग, सवालों में अस्पताल व्यवस्था इस मामले में मरीज और अस्पताल प्रबंधन के बयान अलग-अलग हैं। मरीज का कहना है कि ड्रेसिंग रूम में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था, जबकि प्रबंधन कर्मचारी की मौजूदगी का दावा कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जांच और कार्रवाई का आश्वासन अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि भविष्य में मरीजों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव बायपास पर पत्थरबाजी:रात में वाहनों को निशाना बना रहे पत्थर बाज, ड्राइवरों में दहशत, सुबह तक गाड़ियों की लम्बी लाइन

May 9, 2026

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला:मरवाही में गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

May 9, 2026

बलरामपुर में महान नदी में अवैध रेत खनन का कारोबार:10 करोड़ के पुल की नींव कमजोर, पिलर बाहर दिखे, बड़े हादसे की आशंका

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069835
Views Today : 38
Views Last 7 days : 322
Views Last 30 days : 3583
Total views : 90881
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.