Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में 10 दिन में ट्रेन से कटकर 3 मौतें:मां से नाराज युवक ने दी जान, एक की पहचान नहीं;दूसरा जिंदगी से था परेशान
Breaking News

कोरबा में 10 दिन में ट्रेन से कटकर 3 मौतें:मां से नाराज युवक ने दी जान, एक की पहचान नहीं;दूसरा जिंदगी से था परेशान

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3dd1358e c3ec 4465 a1bb 599fc4b36440 1778127636196
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3dd1358e c3ec 4465 a1bb 599fc4b36440 1778127636196
कोरबा जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में दो मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक युवक की शिनाख्त 10 दिन बाद भी नहीं हो पाई है। एक युवक ने मां से नाराज होकर जान दी, वहीं दूसरा जिंदगी से परेशान था। पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास की है। यहां रेलवे ट्रैक पर दमखांचा मड़वारानी निवासी राज सिंह गोंड (22 ) का शव कटा हुआ मिला था। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि जांच में परिजनों ने बताया कि राज शराब के नशे में था और घर में तोड़फोड़ कर रहा था। मां के मना करने पर वह “घर से जा रहा हूं” कहकर निकला था। आशंका है कि गुस्से में आकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 10 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान दूसरी घटना कुछ दिन पहले सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर फाटक के पास की है। यहां एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला था। मृतक के पास केवल घर की चाबी मिली थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने सीएसईबी चौकी पुलिस के साथ मिलकर रीति-रिवाजों के अनुसार अज्ञात युवक का अंतिम संस्कार किया। सोसायटी के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी 2016 से अब तक लगभग 500 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। विद्युत संयंत्र रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला तीसरी घटना बुधवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में विद्युत संयंत्र जाने वाले रेलवे ट्रैक पर हुई। यहां पानी टंकी कोरबा निवासी 25 वर्षीय अजय निषाद का शव मिला। परिजनों ने बताया कि अजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

श्रीराम-केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत…MLA ने खोला मोर्चा:दिलीप लहरिया बोले-लापरवाही से पहले भी हो चुकी है मरीजों की मौत, परिवार को मिले न्याय

May 7, 2026

बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

May 7, 2026

कोरबा में बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप का आगमन:स्वर्ण विहार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशेष महाआरती का आयोजन

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069720
Views Today : 23
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 3701
Total views : 90764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.