![]()
कोरबा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रियों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। वर्ष 2025 और 2026 के दौरान रेलवे नियमों की अनदेखी करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई, जिसमें चेन पुलिंग, महिला कोच और दिव्यांग कोच में गलत तरीके से सफर करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया। रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों को बेवजह चेन पुलिंग न करने की चेतावनी देता रहा है। कोरबा रेलवे पुलिस ने चेन पुलिंग के मामलों में 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि जुर्माना नहीं भरने पर जेल भेजने का भी प्रावधान है। चेन पुलिंग पर सख्ती, 33 मामलों में वसूला जुर्माना आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 और 2026 में चेन पुलिंग के कुल 33 मामलों में 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। महिला और दिव्यांग कोच में सफर करने वालों पर कार्रवाई आरपीएफ ने महिला कोच में अवैध रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 3 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों से 15,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जागरूकता के बाद भी नहीं मान रहे यात्री रेलवे द्वारा लगातार यह प्रचार किया जाता है कि- इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है। फाटक पार करने वालों पर भी नजर आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकलने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है। इसे रोकने के लिए रेलवे पुलिस जुर्माने के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चला रही है। स्टेशन पर स्वच्छता और सुरक्षा पर फोकस रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके अलावा, यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करने की सलाह दी जा रही है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आरपीएफ का संदेश: नियमों का पालन करें रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
<
