Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत:मवेशी से टकराई कार, टक्कर इतनी भीषण की कार के परखच्चे उड़ गए
Breaking News

कोरबा में बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत:मवेशी से टकराई कार, टक्कर इतनी भीषण की कार के परखच्चे उड़ गए

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3fc96552 9cbf 4b85 a067 950f4409108a 1777102294393
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3fc96552 9cbf 4b85 a067 950f4409108a 1777102294393
कोरबा के उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी थी। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती, दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर (26) के रूप में हुई है। वह आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और मूल रूप से सक्ती के पासिद (सुआ डेरा) के रहने वाले थे, जो पिछले कई सालों से कोरबा में रह रहे थे। अचानक मवेशी के आने से हुआ हादसा बताया जा रहा है कि प्रज्वल कोरबा से रायपुर किसी परिचित को देखने हॉस्पिटल जा रहे थे। भारतमाला मार्ग पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे। पहले भी हुई हैं कई घटनाएं:स्थानीय निवासी स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग पर अक्सर मवेशी घूमते रहते हैं और सड़क पार करते हैं, जिसके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074988
Views Today : 69
Views Last 7 days : 2715
Views Last 30 days : 9135
Total views : 103077
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.