Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में नाबालिग से छेड़छाड़, रिश्तेदार निकला आरोपी:नकली गन दिखाकर मारपीट, ₹30 हजार लूटे; पास्को एक्ट में केस
Breaking News

कोरबा में नाबालिग से छेड़छाड़, रिश्तेदार निकला आरोपी:नकली गन दिखाकर मारपीट, ₹30 हजार लूटे; पास्को एक्ट में केस

By adminJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bb5f84e5 3623 4153 b1ab 6b35fa18a083 1781950024480
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bb5f84e5 3623 4153 b1ab 6b35fa18a083 1781950024480
कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिसने नकली गन दिखाकर नाबालिग को डराया, उसके साथ छेड़छाड़ की और 30 हजार रूपए लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक बिलासपुर से कोरबा आया था। वह पीड़िता के पिता से जमीन के सौदे और पैसों के लेनदेन के संबंध में मिलने पहुंचा था। इस दौरान आरोपी के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। विवाद के बाद पिता की पिटाई बताया गया कि बातचीत के दौरान आरोपी और पीड़िता के पिता कोहड़िया क्षेत्र के पास सड़क किनारे जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। पिता की आवाज सुनकर पहुंची बेटी पिता की चीख-पुकार सुनकर 12 वर्षीय नाबालिग बेटी मौके पर पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसे नकली गन दिखाकर डराया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट भी की। पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके बैग में रखे 30 हजार रूपए भी छीन लिए। यह रकम उसके पिता की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मेडिकल जांच में पुष्टि घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीएसईबी चौकी पुलिस ने पीड़िता और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद नाबालिग को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में छेड़छाड़ और मारपीट की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश जारी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार पाया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट, लूट, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी और उसके दो साथियों की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेड़ कटाई के दौरान बिजली खंभा गिरा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत:बलौदाबाजार में सब्जी खरीदने बाजार गई थीं महिला, पुलिस जांच में जुटी

June 20, 2026

बलौदाबाजार में EOW का शराब ठेकेदार के ठिकाने पर छापा:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई, दस्तावेज और नकदी जब्त

June 20, 2026

तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई, लाइव VIDEO:कोरबा में दर्दनाक हादसा निगमकर्मी की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

June 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074782
Views Today : 59
Views Last 7 days : 5552
Views Last 30 days : 9571
Total views : 102864
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.