![]()
कोरबा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना 1 अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 के बीच पीपरपारा कोहड़िया निवासी हंसराज खाण्डे के घर में हुई थी। प्रार्थी अपने परिवार के साथ एक विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और नकदी, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर और स्पाइस कंपनी का होम थिएटर चोरी कर लिया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। यह चोरी योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। गैस सिलेंडर, होम थिएटर, नकदी और एक्टिवा स्कूटी जब्त गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गणेश चौहान उर्फ राहुल (19 वर्ष, निवासी बरपारा कोहड़िया) के रूप में हुई है। दो विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से एक गैस सिलेंडर, एक स्पाइस कंपनी का होम थिएटर, नकदी रकम और चोरी में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 12 BM 4607) जब्त की गई है। सभी गिरफ्तार/निरुद्ध आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस के अनुसार, गैस सिलेंडर एक नाबालिग के घर से बरामद किया गया, जिसके परिवार को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। नाबालिग ने अपने घर पर बताया था कि वह सिलेंडर किसी और से मांग कर लाया है। कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
<
