ASP ने पीड़ित बनकर डायल 112 पर कॉल:धमतरी में सड़क दुर्घटना की सूचना पर 5 मिनट में पहुंची टीम,परखी पुलिस की रिस्पांस टाइम

![]()
धमतरी जिले में डायल-112 की तत्परता परखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने सरप्राइज चेकिंग की। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल के परिजन बनकर डायल-112 कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जनपद तिराहा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की काल्पनिक सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल बताए गए स्थान के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय में मौके पर पहुंचकर अपनी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। रिस्पांस टाइम और तकनीकी व्यवस्था की जांच मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 की रिस्पांस टाइम, टीम के समन्वय और तकनीकी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आवश्यक तकनीकी जानकारी भी ली और उनकी त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। आम लोगों की मदद के दिए निर्देश एएसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आम नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई जाए। पुलिस की अपील धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, सड़क दुर्घटना, अपराध या अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत डायल-112 पर कॉल करें, ताकि समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Source link




