![]()
कोंडागांव जिले में किसानों को सही दाम पर अच्छी गुणवत्ता के बीज, खाद और दवाइयां मिलें, इसके लिए प्रशासन लगातार जांच कर रहा है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान उप संचालक कृषि कैलाश मरकाम के नेतृत्व में सोनाबाल की आदिम जाति सहकारी समिति का अचानक निरीक्षण किया गया। यहां कई गड़बड़ियां मिलीं। एक ही मशीन से बिक्री हो रही थी और किसानों को दिए गए खाद में भी फर्क पाया गया। दुकान में न तो सही तरीके से रेट सूची लगाई गई थी और न ही जरूरी रजिस्टर रखे गए थे। संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों ने जवाब माँगा साथ ही जरूरी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इन गड़बड़ियों पर समिति को नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में मिला 1060 बोरी यूरिया का अवैध भंडारण वहीं, बड़ेराजपुर के गम्हरी गांव में स्थित साधु कृषि सेवा केंद्र की जांच में 1060 बोरी यूरिया का अवैध भंडारण मिला। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया है और मामला कलेक्टर न्यायालय में भेजा जाएगा। साथ ही संस्था पर नियमों का पालन नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया है और उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। यह पूरी कार्रवाई कृषि विभाग के अधिकारियों और टीम द्वारा की गई। प्रशासन ने साफ कहा है कि किसानों के साथ गलत करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
<
