Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » केंद्रीय सचिव ने धमतरी में 'नक्शा प्रोजेक्ट' का निरीक्षण किया:सफल होने पर पूरे प्रदेश में लागू होगा, विवादों का होगा त्वरित निराकरण
Breaking News

केंद्रीय सचिव ने धमतरी में 'नक्शा प्रोजेक्ट' का निरीक्षण किया:सफल होने पर पूरे प्रदेश में लागू होगा, विवादों का होगा त्वरित निराकरण

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d0f4ad86 6420 45ca 9282 b6c38a33f8ce 1778845969431
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d0f4ad86 6420 45ca 9282 b6c38a33f8ce 1778845969431
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण ने धमतरी जिले में ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र के आकाशगंगा कॉलोनी और गोकुलपुर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। सचिव ने मौके पर सर्वे, रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (आरओआर) निर्माण और डिजिटल भू-अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्वे टीम से एक प्रविष्टि में लगने वाले समय, दर्ज भूमि और वास्तविक कब्जे की भूमि में अंतर के निराकरण, शासकीय भूमि संरक्षण, ग्राउंड ट्रूथिंग, प्लॉट करेक्शन तथा विभिन्न विभागों के समन्वय के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। शहरी भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण से बढ़ेगी पारदर्शिता और सुविधा सचिव भूषण ने कहा कि शहरी भू-अभिलेखों का सटीक डिजिटलीकरण भविष्य में नागरिक सुविधाओं, पारदर्शिता और विवादों के त्वरित निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय सचिव ने प्रोजेक्ट के तहत अधिकार अभिलेख तैयार होने के बाद ड्राफ्ट प्रकाशन, दावा-आपत्ति और उनके निराकरण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों की सहभागिता और पारदर्शिता इस योजना की सफलता की आधारशिला है। कार्य की गति और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उन्होंने कलेक्टर को सर्वेक्षण टीमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिले में आधुनिक तकनीक से तेज हो रहा सर्वे कार्य कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में आधुनिक तकनीक आधारित सर्वे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आम नागरिकों को भू-अधिकार संबंधी सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। मिश्रा ने निगम क्षेत्र में लागू की जा रही डिजिटल डोर नंबरिंग (डीडीएन) सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसके माध्यम से ऑनलाइन टैक्स भुगतान, यूटिलिटी बिल भुगतान तथा नागरिक सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्रबंधन संभव हो सकेगा। यह पहल स्मार्ट और व्यवस्थित शहरी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। अधिकारियों ने नक्शा पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली, फील्ड में आने वाली चुनौतियों के विधिक समाधान, ग्राउंड ट्रूथिंग, प्लॉट वेरिफिकेशन तथा रिकॉर्ड ऑफ राइट्स निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। धमतरी निगम क्षेत्र में ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यहां सर्वाधिक अधिकार अभिलेखों के ड्राफ्ट तैयार किए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

JCCJ जिला अध्यक्ष गुड्डू कोर्षा कांग्रेस में शामिल:बीजापुर में अपने समर्थकों के साथ विधायक विक्रम मंडावी की मौजूदगी में किया प्रवेश

May 16, 2026

भिलाई के पुलिस पेट्रोल पंप पर जमकर हुआ हंगामा:लाठी लेकर दौड़ता दिखा पेट्रोल पंप का स्टाफ, पुलिस ने आरोपियों का उसी पेट्रोल पंप पर निकाला जुलूस

May 16, 2026

स्वास्थ्य केंद्र के पालने में मिला नवजात शिशु:हालत सामान्य और स्थिर, मां छोड़कर गई, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070658
Views Today : 200
Views Last 7 days : 1262
Views Last 30 days : 3825
Total views : 92105
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.