Uncategorized

बिलासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग ने छोटे भाई को कमरे में बंद कर बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे डालने का बनाया दबाव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को निकाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान उसने अपने करीब 12 साल के छोटे भाई को भी अंदर कमरे में कैद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए परिजनों पर दबाव बना रही थी। परिवार के इनकार करने पर उसने अपने छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजन काफी परेशान हो गए और उन्होंने पुलिस की मदद मांगी।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले नाबालिग लड़की को समझाने का प्रयास किया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन, लड़की दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुई।

काफी देर तक समझाइश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो पुलिस ने दरवाजा धक्का देकर खोला और अंदर पहुंचकर नाबालिग लड़की व उसके छोटे भाई को बाहर निकाला। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया। उसे सखी सेंटर भेजा गया है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग क्यों किसी दूसरे लड़के के खाते में पैसे डलवाने के लिए परिवार पर दबाव बना रही थी।

इससे जुड़ी एक अन्य खबर में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से मामला सामने आया है, जहां पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया। धरमपुरा क्रमांक-3 के रहने वाले सुजान दत्ता की बेटी ने कुछ दिन पहले एक मुस्लिम युवक से लव मैरिज कर ली थी। परिवार के मुताबिक, इसके बाद सिमरन ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया। यह मामला धरमपुरा क्रमांक-3 का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button