Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने, हीटवेव इलाज के दिए निर्देश:सामुदायिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने और अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा
Breaking News

कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने, हीटवेव इलाज के दिए निर्देश:सामुदायिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने और अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2055b549 fdd4 4d87 be01 445aa5d14a4b 1776783605378
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2055b549 fdd4 4d87 be01 445aa5d14a4b 1776783605378
बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुदायिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने और हीटवेव से निपटने के लिए अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से तालाबों, डबरियों और खेल मैदानों जैसे सामुदायिक स्थलों पर किसी भी नए अतिक्रमण को रोकने और जहां पहले से अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए, कलेक्टर ने सभी अस्पतालों को हीटवेव पीड़ितों के इलाज के लिए बुनियादी दवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को बीएमओ और अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर अस्पताल व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया। गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को लगातार जांच अभियान चलाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 30 अप्रैल तक लंबित आवेदनों का निराकरण करें कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के तहत राजस्व सहित सभी विभागों में लंबित आवेदनों का निराकरण 30 अप्रैल तक पूरा करने को कहा। उन्होंने जन समस्या निवारण शिविरों के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं के संतृप्तीकरण पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त, सभी हैंडपंपों को कार्यशील बनाने और जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के अंतर्गत सभी घरों में जल संचयन हेतु संरचनाओं का निर्माण पूरा कराने का भी निर्देश दिया गया। राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए, कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने सड़क दुर्घटना के प्रकरणों का संवेदनशीलतापूर्वक और तेजी से निराकरण करने के भी निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग को नहरों से तालाबों में पानी भरने के कार्य में तेजी लाने और शेष तालाबों को 30 अप्रैल तक भरने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने जनगणना के तहत सभी अधिकारियों को ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरने के लिए भी कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गोते, अभिषेक गुप्ता, ए आर टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.