टॉप न्यूज़

रायपुर में सुबह 4 बजे पुलिस की रेड…VIDEO:543 घरों में दबिश, 30 वारंटी पकड़े; शराब बेचते हुए कोचिए को रंगे हाथ पकड़ा




राजधानी रायपुर में अपराधियों और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार तड़के पुलिस ने बड़े स्तर पर सरप्राइज चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। उत्तर और पश्चिम जोन में एक साथ हुई इस कार्रवाई में 543 मकानों की जांच की गई, 148 किरायेदारों का सत्यापन हुआ और 30 वारंट तामील किए गए। इनमें 7 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। अभियान के दौरान चोरी की एक एक्टिवा बरामद की गई, 78 पाव अवैध शराब जब्त की गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घर-घर पहुंची पुलिस, फरार आरोपी भी दबोचे पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप के निर्देश पर उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खम्हारडीह और पंडरी थाना क्षेत्रों में सुबह तड़के 80 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की। उरला में 65 मकानों की जांच के दौरान 7 वारंट तामील किए गए और एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। खम्हारडीह पुलिस ने भी 7 वारंट तामील किए और एक स्थायी वारंटी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद की, जो पहले से दर्ज वाहन चोरी के मामले से जुड़ी थी। अवैध शराब कारोबार पर भी बड़ी कार्रवाई गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर तीन प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 78 पाव देशी शराब और 950 रुपये नकद जब्त किए गए। इसके अलावा 8 वारंट तामील किए गए और एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। खमतराई क्षेत्र में 74 मकानों और 148 किरायेदारों का सत्यापन किया गया। वहीं मारपीट और तांबा पट्टी चोरी के मामलों में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पंडरी थाना क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी दलदलसिवनी में 256 मकानों का भौतिक सत्यापन कर संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। स्कूलों और कॉलोनियों में भी चला जागरूकता अभियान पश्चिम जोन पुलिस ने स्कूलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति और नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और हेलमेट व ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करें। सत्यापन कराएं, संदिग्धों की सूचना दें: डीसीपी कश्यप अभियान के दौरान पुलिस ने नागरिकों से किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध प्रवासी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या छत्तीसगढ़ पुलिस की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 पर देने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button