Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » करोड़ों की सरकारी बिल्डिंग पर अवैध कब्जा!:कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली, पार्किंग में रोज पी रहे शराबवसूली, 4 को नोटिस
Breaking News

करोड़ों की सरकारी बिल्डिंग पर अवैध कब्जा!:कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली, पार्किंग में रोज पी रहे शराबवसूली, 4 को नोटिस

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778048985 screenshot 2026 05 05 174208 1778044583
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot 2026 05 05 174208 1778044583
राजधानी के व्यस्ततम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली, शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को रायपुर नगर निगम के उड़नदस्ता और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि नगर निगम द्वारा इस पार्किंग स्थल के लिए कोई वैध टेंडर जारी नहीं किया गया था, इसके बावजूद अवैध तरीके से पार्किंग संचालन किया जा रहा था। मौके पर नगर निगम कर्मचारियों की बजाय निजी लोगों को पार्किंग वसूली करते पाया गया। उड़नदस्ता टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सामग्री जब्त कर जांच शुरू की। शिकायतें सही मिलने पर पार्किंग में कार्यरत निगम के चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। संचालन कर रहा निगम लेकिन वसूली निजी लोग कर रहे पार्किंग के लिए अभी तक टेंडर जारी नहीं हुआ है, इसलिए संचालन निगम के पास है। तीन महीने पहले ही यहां शुल्क वसूली शुरू हुई है। इसके बाद से अवैध वसूली बढ़ी है। बिना सीरियल नंबर और सील की पर्चियां देकर पैसा लिया जा रहा है। जबकि कुछ मामलों में क्यूआर कोड से व्यक्तिगत खातों में भुगतान लिया जा रहा है। इन सभी पहलुओं की जांच नगर निगम के अधिकारी कर रहे है।
पूर्व ठेकेदार शोएब के नाम पर बिना सील मुहर का आर्म्स लाइसेंस मिले कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग में मिली शिकायतों के बाद जब निगम की टीम वहां पहुंची तो यहां अवैध पार्किंग वसूली से संबंधित कई दस्तावेज मिले। इसमें ठेकेदार मोहम्मद शोएब के नाम की मासिक पास पर्ची और आर्म्स लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। आर्म्स लाइसेंस के दस्तावेज में किसी तरह की मुहर भी नहीं लगी थी। पुलिस की टीम ने आर्म्स लाइसेंस को जब्त कर लिया है और लाइसेंस के संबंध में जांच की जा रही है।
जवाब नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई होगी नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने कहा कि बताया कि कलेक्टोरेट की मल्टीलेवल पार्किंग के साथ शहर की पांच पार्किंग का टेंडर एक साथ जारी किया जा रहा है। अवैध वसूली की जांच के दौरान चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले फ्री थी पार्किग वीके तिवारी ने बताया कि पार्किग का दस रुपए लिया जा रहा है। मैने कहा कि यहां पार्किग फ्री है तब यहां काम करने वाले लड़कों ने कहा कि पार्किग का पैसा लिया जा रहा है और देना होगा। तिवारी ने कहा कि हम अपने काम से आते है इसलिए बहस नहीं करते पार्किग के रुपए दे देते है। वही मल्टीलेवल पार्किग में आने वाले इरफान ने बताया कि पहले जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर पहले पार्किग फ्री थी। कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। लेकिन अभी कार पार्किग का 20 रुपए लिया जा रहा है। विवादों में रहा है कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किग मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग विवादों में रहा है। पूर्व में यहां बकरा काटने के साथ अवैध गतिविधियां संचालित करने का मामला सामने आया था। वही रोजाना शराबखोरी और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं। यहां गुंडे किस्म के युवा बेखौफ होकर शराब पी रहे हैं और देर रात वाहन खड़ा करने आने वालों से विवाद भी कर रहे हैं। अवैध रूप से पार्किंग वसूली कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि अवैध कमाई के लिए निगम की बिना सीरियल नंबर और सील के पर्ची देकर लोगों से वसूली की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

CGPSC Paper Leak | Court Denies Accused Utkarsh Bail

May 6, 2026

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में LLB फर्स्ट-सेमेस्टर का रिजल्ट अटका:80%छात्रों ने इंग्लिश पेपर में सवालों के जवाब हिंदी में लिखे;अगले महीने सेकंड सेम की परीक्षा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.