![]()
कबीरधाम जिले की पण्डरिया पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने का काम करता था। मंगलवार को पण्डरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी चौक, पण्डरिया स्थित पटेल मेडिकल स्टोर्स का संचालक तरुण पटेल ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टे में शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर जांच और वैधानिक कार्रवाई की। व्हाट्सएप,टेलीग्राम और फोनपे के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलता था पुलिस टीम ने संदेही तरुण पटेल (25) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फोनपे ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में शामिल था। वह “Janat IPL” से संबंधित मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन लिंक पर अपनी आईडी बनाकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा खेलता था। आरोपी ने ऑनलाइन लेनदेन के लिए बैंक खातों और डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किया आरोपी के बयान और गवाहों की उपस्थिति में, पुलिस ने उसके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये है।
<
