Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़, बारिश के साथ घने कोहरे का अलर्ट
Breaking News

कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़, बारिश के साथ घने कोहरे का अलर्ट

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02 01 2026 mp winter update 2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में नए साल के पहले दिन मौसम ने ठंड का अहसास बनाए रखा। दुर्ग संभाग के एक-दो पाकेट में शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ बना हुआ है, जिसका असर आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाने की भी आशंका है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सबसे गर्म दुर्ग

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा और हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में डूबा मध्य प्रदेश, 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

प्रमुख शहरों के तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, बिलासपुर में 27.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.4 डिग्री, जगदलपुर में 28.9 डिग्री और राजनांदगांव में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.8 डिग्री और पेंड्रारोड में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरपंच और जनपद-सदस्य को फंसाने गैंगरेप की झूठी शिकायत:युवती को दिया लालच, मना किया तो बोले- फर्जी केस में फंसा देंगे, 5 अरेस्ट

June 29, 2026

Chhattisgarh Electricity Bill Late Payment Interest Relief

June 29, 2026

कबीर जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पर रोक:निगम का आदेश जारी, दुकान खुली मिली या होटल में परोसा गया मांस तो होगी जब्ती

June 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077837
Views Today : 577
Views Last 7 days : 5200
Views Last 30 days : 12777
Total views : 108208
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.