![]()
उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बादल छाए रहने एवं कुछ इलाकों में बारिश के कारण बुधवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना रहा। हालांकि गुरूवार से बादल छंटने लगे हैं। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में शनिवार तक बादल छाए रहेंगे, इसके बाद तेजी से तापमान बढ़ेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के साथ सक्रिय सिस्टम के कारण पिछले एक सप्ताह से बादल छाए हुए हैं और अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। लगातार बादल और बारिश के कारण मई के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। बुधवार को भी संभाग में कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और कई स्थानांे पर छिटपुट बारिश हुई। आज से छंटने लगेंगे बादल
बुधवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज सहित अन्य इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण रामानुजगंज से बहने वाली कन्हर नदी का एनिकट पूरी तरह भर गया है। एक सप्ताह पहले तक एनिकट पूरी तरह से सूखा हुआ था। एनिकट के भरने से पेयजल सप्लाई गर्मी में आसानी से हो सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार संभाग में गुरूवार को भी बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम पड़़ने से बादल अब छंटने भी लगेंगे। शनिवार तक मौमस में हुए बदलाव का असर समाप्त होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। लू के थपेड़ों से राहत
मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार पिछले 24 घंटे में संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बारिश दर्ज नहीं हुई है। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से करीब 6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मई के पहले सप्ताह में यह दर्ज सबसे कम औसत तापमान है।
<
