Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » इस बार टूटेगा पिछले 15 सालों के ठंड का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
Breaking News

इस बार टूटेगा पिछले 15 सालों के ठंड का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

By adminDecember 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 12 2025 raipur weather record 20251225 8580
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी में इस बार ठंड अपना असर दिखा रहा है। इस साल दिसंबर माह में अभी तक पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।अभी अगले चार दिनों में पारा दो डिग्री तक और नीचे जाने की संभावना बताई जा रही है। इस बार ठंड का रिकॉर्ड टूट सकता है।

इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले 15-16 वर्षों में रायपुर में न्यूनतम तापमान अधिकांशतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। कुछ वर्षों में तापमान 9 डिग्री से नीचे जरूर गया, लेकिन 1902 जैसी कड़ाके की ठंड दोबारा नहीं लौटी रही है।

क्या कहते हैं मौसम विभाग के आंकड़े ?

हाल के वर्षों, खासकर 2022 और 2023, में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर माह में रायपुर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस माह की औसत वर्षा 6.9 मिमी होती है, जबकि वर्षा के दिनों की औसत संख्या मात्र 0.3 दिन है। यानी दिसंबर आमतौर पर शुष्क और ठंडा रहता है।

मौसम विज्ञानिक ने बताया बदलाव का असर

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार इसकी बड़ी वजह ला नीना की सक्रियता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब एल नीनो (अलनीना) प्रभावी होता है, तब ऋतुएं असंतुलित हो जाती हैं, जबकि ला नीना के सक्रिय रहने पर मौसम अपेक्षाकृत संतुलित रहता है। वर्तमान वर्ष में ला नीना की प्रबलता अनुकूल रहने के कारण ठंड सहित अन्य ऋतुएं भी सामान्य या सामान्य से अधिक अनुकूल बनी हुई हैं। इसी कारण प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ का असर भी सीमित नजर आ रहा है।

पिछले 15 वर्षों में दिसंबर का न्यूनतम तापमान

वर्ष तापमान (°C)
2025 11.4
2024 9.8
2023 12.2
2022 12.8
2021 9.2
2020 10.5
2019 9.6
2018 8.9
2017 11.3
2016 11.0
2015 10.7
2014 9.2
2013 11.9
2012 9.2
2011 9.7
2010 9.5
2009 11.5

यह भी पढ़ें- Cold Wave का कहर: भयकंर ठंड से कांपा उत्तर भारत, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी… IMD का अलर्ट

118 साल पहले सबसे ज्यादा थी ठंड

रायपुर के मौसम इतिहास में कड़ाके की ठंड के कई रिकार्ड दर्ज हैं। 29 दिसंबर 1902 को राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे भी सख्त रिकार्ड 23 दिसंबर 1902 का है, जब तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। यह रिकॉर्ड आज भी अटूट बना हुआ है।

प्रदेश में अभी जारी रहेगा कड़ाके की ठंड का कहर

राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: इंदौर में टूटा 67 साल का रिकॉर्ड… IMD की चेतावनी, जनवरी में और बढ़ेगी ठंड

बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आद्रता 82 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 48 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर आसमान लगभग साफ रहा और औसत पवन गति 2 किमी प्रतिघंटा रही।

दुर्ग गर्म, अंबिकापुर ठंडा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। माना एयरपोर्ट पर न्यूनतम 8.9 डिग्री, बिलासपुर में 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9 डिग्री और जगदलपुर में 10.1 डिग्री दर्ज किया गया।

शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चल सकती है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

रायपुर का ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर शहर में 25 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ठंडी सुबह और रातों के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075481
Views Today : 278
Views Last 7 days : 2175
Views Last 30 days : 10137
Total views : 104745
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.