![]()
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) के कार्य में सहयोग न करने पर तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। एमबीयू के तहत बच्चों के आधार कार्ड में फोटो, उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली को अपडेट किया जाता है। इसके लिए जिले के चिन्हित शासकीय और निजी स्कूलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में संबंधित स्कूलों का सहयोग अनिवार्य है। जिन तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया है, उनमें नवचेतना केरला अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोटमी, कंजन बाई चौकसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेंड्रा और रंजीत शिशु मंदिर मरवाही शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि इन स्कूलों द्वारा एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं किया जाता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होता है, तो उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
<
