![]()
जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद के लिए आज उपचुनाव होगा। वार्ड के 1542 वोटर्स अपना पार्षद चुनेंगे। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड के 2 पोलिंग बूथ में मतदान होगा। इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 3 प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस वार्ड में करीब 30 सालों तक कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस पार्षद की मौत के बाद अब इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को जिताने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों दलों के प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांगे। वहीं आज (1 जून) मतदाता EVM में प्रत्याशियों की किस्मत कैद करेंगे, जबकि 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इंदिरा वार्ड के इस उपचुनाव में भाजपा ने मनोहर दत्त तिवारी को मैदान में उतारा है। मनोहर दत्त तिवारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का करीबी माने जाते हैं। वहीं कांग्रेस ने रामकृष्ण तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से रुबीना कुरैशी चुनाव लड़ रही हैं। तीनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रोचक माना जा रहा है।
कांग्रेस का गढ़ बचाने और भाजपा की सेंध लगाने की चुनौती इंदिरा वार्ड का यह उपचुनाव राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सीट कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रहे अब्दुल रशीद के निधन के बाद खाली हुई है। अब्दुल रशीद लगातार चार बार पार्षद चुने गए थे। इससे पहले उनकी मां भी दो बार इस वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। ऐसे में पिछले करीब 30 सालों से यह वार्ड कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। कांग्रेस जहां इस परंपरागत सीट को बचाने की कोशिश में जुटी हुई दिखी तो वहीं भाजपा ने इस बार कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत लगाई है। आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की कोशिश की है। क्या है दांव पर?
<
