Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आज तक नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, पांच लाख गोलगप्पे के बीच विराजेंगी मां भगवती
Breaking News

आज तक नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, पांच लाख गोलगप्पे के बीच विराजेंगी मां भगवती

By adminOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 09 2025 bilaspur gupchup pandal
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के मसानगंज में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति की ओर से इस साल कुछ अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। वहां इस साल 5 लाख गुपचुप से पंडाल बनाया और सजाया जाएगा। यहां तक की मां दु्र्गा की प्रतिमा भी विशाल गुपचुप के भीतर विराजित की जाएगी। साथ ही भक्तों को प्रसाद के रूप में भी गुपचुप दिया जाएगा।

Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 01:10:11 PM (IST)

Updated Date: Sun, 21 Sep 2025 02:40:08 PM (IST)

आज तक नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, पांच लाख गोलगप्पे के बीच विराजेंगी मां भगवती
गुपचुप से सजाया जाएगा दुर्गा पूजा पंडाल

HighLights

  1. मसानगंज में मां दुर्गा का दरबार पांच लाख गुपचुप से सजाया जा रहा
  2. नवयुवक दुर्गोत्सव समिति भव्य तरीके से सजा रही है माता का दरबार
  3. पांच दिनों तक भोग-प्रसाद के रूप में भक्तों को गुपचुप ही परोसा जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: संस्कारधानी के हृदय स्थल मसानगंज में इस साल दुर्गा पूजा का रंग कुछ हटकर होगा। नवयुवक दुर्गोत्सव समिति अपने 57वें साल में मां दुर्गा का दरबार पांच लाख गुपचुप से सजा रही है। पंडाल ही नहीं, देवी की प्रतिमा भी गुपचुप पर विराजमान होंगी।

कोलकाता से आए कारीगर इस अनोखे पंडाल को तैयार करेंगे। पांच दिनों तक भोग-प्रसाद के रूप में भक्तों को गुपचुप ही परोसा जाएगा। मसानगंज की नवयुवक दुर्गोत्सव समिति हर साल नए-नए प्रयोगों के लिए जानी जाती है। पिछले साल यहां दो लाख चाकलेट से माता का रूप और पंडाल सजाया गया था, जिसने भक्तों का दिल जीत लिया था। इस बार समिति ने और भी बड़ा प्रयोग किया है।

अध्यक्ष नवीन रूपानी ने बताया कि, कण-कण में देवी-देवता का वास है, इसलिए इस बार गुपचुप को ही आधार बनाया गया है। करीब पांच लाख गुपचुप से पंडाल का निर्माण होगा। इसके लिए कोलकाता से 20 कारीगर बुलाए गए हैं, जिन्होंने 14 सितंबर से काम शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि मां दुर्गा की प्रतिमा भी गुपचुप पर ही विराजमान होगी। ध्यान मुद्रा में माता का दर्शन भक्त कर सकेंगे।

पंडाल की विशेषताएं

  • समिति ने भोग प्रसाद को भी विशेष बनाया है।
  • पांचों दिन भक्तों को गुपचुप ही प्रसाद के रूप में मिलेगा।
  • पंडाल के बाहर गुपचुप काउंटर रहेगा।
  • अंदर जगह-जगह दोने में गुपचुप सजाए जाएंगे।
  • तीन विशालकाय 10-10 फीट के गुपचुप बनाए जाएंगे।
  • इनके भीतर देवी मां की प्रतिमा स्थापित होगी।

कोलकाता से पहुंचे कारीगर

इस अनोखे पंडाल की तैयारी के लिए कोलकाता से 20 अनुभवी कारीगर बुलाए गए हैं। जो कल से पंडाल निर्माण कार्य शुरू करेंगे। गुपचुप को दोना में रखकर इन्हें अद्भुत आकार दिया जाएगा। कारीगरों का कहना है कि यह काम कला और धैर्य दोनों का अनोखा मेल है। समिति का दावा है कि इस बार का पंडाल शहर का सबसे बड़ा आकर्षण बनेगा और लोगों की जिज्ञासा चरम पर रहेगी।

विशाल गुपचुप में लाइटिंग

गुपचुप के इस अनोखे पंडाल में कई आकर्षण होंगे। 10-10 फीट ऊंचाई वाले तीन विशाल गुपचुप श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत नजारा होंगे।

यह भी पढ़ें- जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार

सहारनपुर से लाई गई है बेलना-चौकी, टोकनी

समिति के सचिव संजय वर्मा ने बताया कि आकर्षण बढ़ाने के लिए पंडाल में गुपचुप बनाने वाले पारंपरिक सामान जैसे बेलना, चौकी, झारा और टोकनी भी सजाए जाएंगे, जिन्हें सहारनपुर से विशेष आर्डर पर मंगाया गया है। पंडाल के बाहर-बाहर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर मां के दर्शन कर सकें। गुपचुप भी यहीं तैयार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लेंसकार्ट के दफ्तर पहुंचकर कर्मचारियों को लगाया जबरन टीका:कहा-तिलक लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए आप हिंदू हो

April 21, 2026

परसाभदेर में बस स्टैंड जमीन STP को देने पर आपत्ति:पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित आम जनता ने दर्ज कराई शिकायत

April 21, 2026

अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068240
Views Today : 116
Views Last 7 days : 1088
Views Last 30 days : 4189
Total views : 89199
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.