Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आज जगदलपुर के 7 वार्डों में बंद रहेगी पानी सप्लाई:टैंक की सफाई के चलते नलों में नहीं आएगा पानी, निगम प्रशासन बोला-यह काम जरूरी
Breaking News

आज जगदलपुर के 7 वार्डों में बंद रहेगी पानी सप्लाई:टैंक की सफाई के चलते नलों में नहीं आएगा पानी, निगम प्रशासन बोला-यह काम जरूरी

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004892264 1779826918
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004892264 1779826918
जगदलपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट के सेटलिंग टैंक की सफाई करवा रहा है, जिससे आज बुधवार को शहर के 7 वार्डों में दोपहर के समय पानी की सप्लाई बंद रहेगी। निगम प्रशासन ने लोगों से पहले से पानी स्टोर कर रखने की अपील की थी। नगर पालिक निगम की जलप्रदाय शाखा मानसून से पहले गर्मी के मौसम में शहरवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सफाई कार्य में जुटी हुई है। तेज गर्मी और बढ़ती जल मांग के बावजूद फिल्टर प्लांट, पाइपलाइन और सेटलिंग टैंकों की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि पानी की गुणवत्ता प्रभावित न हो। आज बुधवार को पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में सेटलिंग टैंक की सफाई की जाएगी। सफाई कार्य के कारण शहर के कुछ इलाकों में दोपहर के समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। ये वार्ड रहेंगे प्रभावित जिन वार्डों में पानी सप्लाई बंद रहेगी उनमें प्रवीर वार्ड क्रमांक-01, विजय वार्ड क्रमांक-02, शिव मंदिर वार्ड क्रमांक-03, भैरमदेव वार्ड क्रमांक-04, वीर सावरकर वार्ड क्रमांक-05, प्रतापदेव वार्ड क्रमांक-11 और बालाजी वार्ड क्रमांक-13 शामिल हैं। साफ पानी के लिए गाद की सफाई जरूरी नगर निगम का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है, ऐसे समय में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फिल्टर प्लांट की सफाई और तकनीकी रखरखाव बेहद जरूरी है। सेटलिंग टैंक में जमा गाद की सफाई होने से जल शोधन प्रक्रिया बेहतर होती है और लोगों तक साफ पानी पहुंचाया जा सकता है। निगम प्रशासन ने बताया कि सफाई कार्य पूरा होते ही नियमित जलापूर्ति फिर शुरू कर दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जरूरत के अनुसार पहले से पानी भरकर रखें, ताकि दिन के समय किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur SBI Cashier Gaiban ₹2.06 Cr

May 27, 2026

मितानिन की ब्लेड से गला काटकर हत्या:आरोपी से पैसों को लेकर हुआ था विवाद, होटल में पति-बेटों का काम में हाथ बंटा रही थी

May 27, 2026

एडिशनल एसपी के चाचा की सड़क हादसे में मौत:तखतपुर में बस ने बाइक की मारी जोरदार टक्कर, तेज रफ्तार है हादसे की वजह

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072150
Views Today : 118
Views Last 7 days : 1930
Views Last 30 days : 5092
Total views : 94923
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.