Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ:वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
Breaking News

अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ:वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1dc7132b 2880 4b33 a57b e44dce24ad96 1760109298225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1dc7132b 2880 4b33 a57b e44dce24ad96 1760109298225
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन किया। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान ‘जय छत्तीसगढ़, जय भाजपा’ के नारे भी लगे। कार्यालय के पहले ही दिन एक रजिस्ट्री भी की गई, जिससे औपचारिक रूप से कामकाज शुरू हो गया। अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय की लंबित मांग पूरी मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय की मांग लंबे समय से लंबित थी। जनता की सुविधा को देखते हुए इसे फिलहाल एक अस्थायी भवन में शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय के निर्माण के लिए पिछले बजट में प्रावधान किया गया था और सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसे जनता को समर्पित किया गया है। मंत्री ने कहा कि अगले एक से दो वर्षों में कार्यालय का स्थायी भवन भी तैयार कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी तीन वर्षों में क्षेत्र के विकास हेतु कई नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उप पंजीयक कार्यालय के शुरू होने से अहिवारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब पंजीयन कार्यों के लिए दुर्ग या अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और धन की बचत होगी, साथ ही प्रशासनिक सुविधाएं सीधे लोगों तक पहुंचेंगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अहिवारा में सरकारी सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में पंजीयन संबंधी सभी सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई भाजयुमो विवाद में बड़ा फैसला:जिला अध्यक्ष समेत 10 मंडल अध्यक्षों की सूची स्थगित, विरोध के बाद आलाकमान का एक्शन

April 26, 2026

पीएम मोदी और सलमान खान पर भूपेश बघेल का तंज:पूर्व सीएम ने कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ मोदी जी पतंग उड़ाते हैं

April 26, 2026

पीएम मोदी और सलमान खान पर भूपेश बघेल का तंज:पूर्व सीएम ने कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ मोदी जी पतंग उड़ाते हैं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.