बालोद | नगर पंचायत पलारी अंतर्गत मानस मैदान क्षेत्र में शाम होते ही असामाजिक तत्वों और शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने से स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के पास खुलेआम शराब पीया जाता है, जिससे माहौल प्रभावित हो रहा है। यह वही मैदान है जहां शाम के समय बच्चे खेलते हैं, महिलाएं टहलने आती हैं और ओपन जिम में भी लोग व्यायाम करते हैं। ऐसे में शराबियों की मौजूदगी से कभी भी अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है। -बीआर सेन, बालोद
<
