Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली, VIDEO:कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा
Breaking News

अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली, VIDEO:कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा

By adminMay 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 9 1779026631
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 9 1779026631
रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली बजाने लगे। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, समोदा हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार (15 मई) को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतें सुनना था, लेकिन मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, समोदा तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण समय पर नहीं हो रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा समेत कई केस महीनों से लंबित पड़े हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि काम कराने के नाम पर पैसों की मांग की जाती है और बिना लेन-देन के फाइलें आगे नहीं बढ़तीं। ‘कितना पैसा दिए हो सांसद जी को?’… मंच से भड़के बृजमोहन बृजमोहन: यहां के नायब तहसीलदार कौन हैं जी? (समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार मंच पर आते हैं) बृजमोहन: आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ… सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो… क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को… कितना पैसा दिए हो? गजानंद सिदार: (हाथ के इशारे से इनकार करते हैं) बृजमोहन: ये मेरे पास आवेदन है। इसका निराकरण क्यों नहीं हो रहा है? बताओ मुझे बृजमोहन: एडिशनल कलेक्टर और एसडीएम साहब, यहां की जनता की सबसे ज्यादा शिकायत नायब तहसीलदार की है। जरा देखिए इसके पास कितने केस पेंडिंग हैं। उसका रिव्यू करो और जल्द निराकरण होना चाहिए। ऐसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए। इन दोनों प्रकरणों की रिपोर्ट बनाकर 3 दिन के भीतर मुझे भेजिए। और भविष्य में मेरे पास आपकी शिकायत नहीं आनी चाहिए। सबसे ज्यादा शिकायत आपकी ही आ रही है। अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने मौके पर मौजूद अतिरिक्त कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर और एसडीएम अभिलाषा पैकरा को निर्देशित किया कि समोदा तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाए। उन्होंने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सांसद ने साफ कहा कि यदि शिकायतें सही पाई गईं तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता ने फटकार का किया समर्थन इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने सांसद के फटकार का समर्थन किया। कई लोगों का कहना था कि लंबे समय से तहसील कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने मंच से खुलकर अधिकारियों से जवाब मांगा है। सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लेकिन पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी और नायब तहसीलदार को मंच से लगाई गई फटकार की रही। ……………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सुशासन तिहार में BJP विधायक बोले-पटवारी को जूता से मारूंगा, VIDEO: गरियाबंद में रिश्वत की शिकायत मिली थी; इधर पूर्व संसदीय सचिव कलेक्टर पर भड़के छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में 5 मई को सुशासन तिहार के तहत जनसभा हुई। इस सभा में एक शिकायत पर राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से कहा कि रिश्वत लेने वाले पटवारी को जूता से मारूंगा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं विधायक के पटवारी के लिए अपशब्द कहने पर पटवारी संघ ने सुशासन तिहार का बहिष्कार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पत्नी से बात करने पर बॉयफ्रेंड ने पति को पीटा:लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पीड़ित, शिकायत दर्ज कराई; पुलिस ने शुरू की जांच

May 18, 2026

जांजगीर-चांपा में 20 लाख की चोरी:कोटमी सोनार के सूने घर से जेवर-नगदी लेकर फरार हुए चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

May 18, 2026

Bilaspur BJP Training Camp | Booth Level Jan Kalyan Target

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070822
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1585
Views Last 30 days : 3955
Total views : 92547
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.