Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंबिकापुर सेंट्रल जेल में कैदियों से अवैध उगाही करने वाले चार जेल प्रहरी बर्खास्त
Breaking News

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में कैदियों से अवैध उगाही करने वाले चार जेल प्रहरी बर्खास्त

By adminOctober 19, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 10 2025 raipur central jail 20251019 164018
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर सेंट्रल जेल में कैदियों से अवैध उगाही के मामले में चार जेल प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रायपुर जेल के निलंबित सहायक अधीक्षक संदीप कश्यप को बर्खास्त करने के लिए सीजीपीएससी से सहमति मांगी गई है। जेल से फरार कैदी की पत्नी ने जेल प्रहरियों पर उगाही का आरोप लगाया था।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 04:36:52 PM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 04:40:46 PM (IST)

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में कैदियों से अवैध उगाही करने वाले चार जेल प्रहरी बर्खास्त
अंबिकापुर केंद्रीय जेल में पदस्थ चार जेल प्रहरी सेवा से बर्खास्त

HighLights

  1. कैदी के फरार होने के बाद पत्नी ने की लिखित शिकायत
  2. अवैध उगाही के आरोप प्रमाणित होने के बाद कार्रवाई
  3. निलंबित सहायक अधीक्षक को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों से अवैध उगाही के गंभीर मामलों को लेकर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में आ गई है। अंबिकापुर केंद्रीय जेल में पदस्थ चार जेल प्रहरियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए जेल प्रहरियों में नीलेश केरकेट्टा, लोकेश टोप्पो, ललईराम और चंद्र प्रकाश शामिल हैं। इन पर एक बंदी से आनलाइन अवैध वसूली करने के आरोप प्रमाणित हुए हैं।

इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी मुकेशकांत मल्हार की पत्नी अमरीका बाई ने जेल प्रहरियों के खिलाफ लिखित शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि उसके पति को जेल में प्रताड़ित किया जाता है और मामूली सुविधाओं के लिए भी उसे रुपये देने को मजबूर किया जाता है। महिला ने आरोप लगाया कि अब तक 70 से 80 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर चुकी है। उसने इसके प्रमाण भी दिए। जांच में यह आरोप सही पाए गए, जिसके बाद चारों प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया गया।

सहायक अधीक्षक होंगे बर्खास्त

रायपुर जेल में भी जेलकर्मियों पर गाज गिरने वाली है। निलंबित सहायक अधीक्षक संदीप कश्यप को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से सहमति मांगी गई है। कश्यप का नाम चर्चित हिस्ट्रीशीटर राजा बैझड़ उर्फ राशिद के मामले में सामने आया था। राजा बैझड़ का जेल के भीतर जिम करते और वीडियो काल करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।

जैमर के बाद भी बज रहे मोबाइल

रायपुर जेल में जैमर लगे होने के बावजूद मोबाइल फोन के इस्तेमाल की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सवाल यह उठ रहा है कि मोबाइल फोन किस रास्ते से जेल में पहुंचते हैं और जैमर के बावजूद कैसे चालू रहते हैं। रायपुर जेल में वर्तमान में विभिन्न घोटाले के करीब 31 हाईप्रोफाइल बंदी कैद हैं। इससे पहले दुर्ग और बिलासपुर जेलों में भी जेलकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। दुर्ग जेल के प्रहरी दिवाकर सिंह फिलहाल जेल में है, जबकि बिलासपुर जेल के समीर रौतिया की दीपावली के बाद गिरफ्तारी होनी तय मानी जा रही है। अंबिकापुर की घटना इस लिहाज से भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि जेल इतिहास में पहली बार एक साथ चार प्रहरियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। वहीं, जेल प्रशासन पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि शिकायत सामने नहीं आती तो क्या कैदियों व बंदियों से उगाही का खेल इसी तरह चलता रहता।

जेल मुख्यालय ने अपनाया कड़ा रूख

प्रदेशभर की जेलों में इस तरह की शिकायतों को देखते हुए जेल मुख्यालय ने अब सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के मुताबिक, अन्य जेलों में भी समीक्षा की जा रही है और जल्द ही और अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर खुशियों के साथ-साथ सावधानी भी जरूरी, रायपुर में अलर्ट पर अस्पताल और फायर बिग्रेड

मुख्य सचिव स्तर तक इस मामले की रिपोर्ट पहुंची है। अब जेल मुख्यालय के अफसर प्रदेश की जेलों को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने की बात कर रहे है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 155
Views Last 7 days : 5643
Views Last 30 days : 9799
Total views : 102792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.