![]()
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने उप सचिव स्तर के दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक अंकिता गर्ग को विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे अब अपने पूर्व विभागों कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग में यथावत काम करती रहेंगी। वहीं, उप सचिव सरोज उईके को विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब तक खनिज साधन विभाग में पदस्थ थीं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अवर सचिव मनराखन भूआर्य ने आदेश जारी किया है। देखें आदेश की कॉपी-
<
