Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना
Breaking News

होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 30 at 154837 1777544711
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 30 at 154837 1777544711
सरगुजा में खाद एवं औषधि विभाग और नगर निगम के संयुक्त टीम ने बस स्टैंड स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स में छापा मारा। होटल में करीब 3 लाख रुपए से अधिक के एक्सपायर्ड फूड पैकेट बरामद किया है। होटल में खराब हो चुकी मिठाई बड़ी मात्रा में रखी गई थी। मामले में दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। अंबिकापुर नगर निगम ने गंदगी फैलाने और एक्सपायरी सामग्री बेचने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक्सपायर्ड फूड पैकेट्स, घटिया मिठाई मिली खाद्य एवं औषधि विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड पैकेट मिले, जिनमें एक्सपायरी डेट को मिटाया गया था या मार्कर से छेड़छाड़ की गई थी। होटल में जो मिठाइयां मिलीं हैं वे पूरी तरह से सूख चुकी थीं और खराब हो चुकी थी, जिसे काउंटर में रखकर बेचा जा रहा था। अमले ने खराब हो चुकी मिठाइयों को कचरा ढोने वाली गाड़ी से एस एल आर एम सेंटर भेजा, जहां उन्हें नष्ट किया जाएगा। एक्सपायरी डेट मिटाई, 50 हजार रुपए का जुर्माना खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। होटल संचालक द्वारा जान बूझकर एक्सपायर्ड पैक्ड फूड रखा गया था। बस स्टैंड में सामान्यतः ग्रामीण इलाकों से लोग आते हैं जो कम जागरूक होते हैं, जिन्हें होटल संचालक घटिया व एक्सपायर्ड सामान बेचा जा रहा था। दुकानों के दो लाइसेंस हैं, जिन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है। दो दुकानों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई खाद्य एवं औषधि विभाग के अनुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लक्ष्मी स्वीट्स प्रोपराइटर मुकेश कुमार पर 10 हजार का जुर्माना, छत्तीसगढ़ बर्फ फैक्ट्री पर 2000 जुर्माना, आरुषि स्वीट्स प्रोपराइटर गणेश कुमार पर 25000 का जुर्माना व गोल्डन आइस फैक्ट्री पर 3 हजार का जुर्माना लगाया है। इन सभी संस्थाओं की जांच में घटिया खाद्य सामान व गंदगी मिली थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

A concrete road was built, but the mud left on the side is now causing problems for passersby.

May 13, 2026

कांग्रेस झूठे प्रचार से बना रही है राजनीतिक माहौल: गुप्ता

May 13, 2026

प्रशिक्षण: प्राध्यापकों ने सीखे डिजिटल शिक्षण के नए गुर

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070228
Views Today : 83
Views Last 7 days : 694
Views Last 30 days : 3413
Total views : 91385
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.