Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्कूली छात्रा को कुचलने वाला ट्रक ड्राइवर पकड़ाया:स्कूटी सवार तीन छात्राओं को ठोकर मारकर भागा था, एक छात्रा की हुई थी मौत, पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

स्कूली छात्रा को कुचलने वाला ट्रक ड्राइवर पकड़ाया:स्कूटी सवार तीन छात्राओं को ठोकर मारकर भागा था, एक छात्रा की हुई थी मौत, पुलिस ने भेजा जेल

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778045690 whatsapp image 2026 05 05 at 71959 pm 1778009091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 05 at 71959 pm 1778009091
दुर्ग जिले के जामुल इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर स्कूटी सवार छात्राओं को ठोकर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई थी। वहीं दो छात्राएं घायल हुई थी। हादसा 3 मई को दोपहर में नंदिनी रोड पर हुआ था। एक ट्रक ने स्कूटी सवार तीन नाबालिग बच्चियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 17 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। किताब छोड़ने गए थे, सहेली के घर जा रहे थे
भिलाई के कैलाश नगर निवासी प्रभाष पाल की नाबालिग बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। सभी फ्रेंड किताब छोड़कर जूस पीने रूके थे। इसके बाद वे अपनी सहेली को छोड़ने उसके घर जा रहे थे। इसी दौरान नंदिनी रोड पर ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिर गईं। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शराब के नशे में था ड्राइवर
थाना जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। आरोपी की पहचान राकेश कुमार पाण्डेय (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छावनी क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वन विभाग के कार्यालय के पास स्थित कृष्ण कुंज देखरेख के अभाव में उजड़ा

May 25, 2026

सहकारी में 15 हजार व निजी में 2623 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध

May 25, 2026

रायपुर में रंजिश के चलते घर पर फेंका बम:आधी रात हुए हमले से इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071890
Views Today : 84
Views Last 7 days : 1975
Views Last 30 days : 4934
Total views : 94506
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.