Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सिलेंडर ब्लास्ट से एक परिवार के 4 लोग जिंदा जले:2 बहन-पिता, मासूम की मौत, खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
Breaking News

सिलेंडर ब्लास्ट से एक परिवार के 4 लोग जिंदा जले:2 बहन-पिता, मासूम की मौत, खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

By adminMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 91778593066 1778605559
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 91778593066 1778605559
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी। आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी फैल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों को 5-5 लाख रुपए और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि खंभे में स्पार्क होने की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। पहले देखिए ये तस्वीरें- आज ही सिलेंडर भरवाकर लाए थे परिजनों ने बताया कि आज ही सिलेंडर भरवाकर लाए थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें लक्ष्मी और चांदनी मौजूद थीं। पिता अनिल वैष्णव भी घर में थे। वहीं अनिल वैष्णव की पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, बाहर मौजूद बेटी की डेढ़ साल की मासूम बच्ची घर के अंदर थी, जिसकी भी आग में जलकर मौत हो गई। हादसे के दौरान बेटा गौतम (17) अपने दोस्तों के साथ आग बुझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसी बीच सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी। आग छत के रास्ते फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। इसके बाद आग की चपेट में सिलेंडर आ गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ। संभलने का मौका तक नहीं मिला हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे और धमाके के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हादसे के बाद घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके से जले हुए शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। सांसद-मंत्री भी घटना स्थल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सांसद विजय बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। …………………….. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट…जिंदा जली बुजुर्ग महिला,VIDEO: बाहर निकलने का नहीं मिला मौका; फ्रिज मेंटेनेंस को लेकर इन बातों का रखें ध्यान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार देर रात फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074318
Views Today : 824
Views Last 7 days : 5355
Views Last 30 days : 9681
Total views : 101881
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.