Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष:5 नेत्रियों ने की थी दावेदारी, छन्नी साहू के बीच फंसा था पेंच
Breaking News

संगीता सिन्हा बनीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष:5 नेत्रियों ने की थी दावेदारी, छन्नी साहू के बीच फंसा था पेंच

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 1777901248
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



11 1777901248
संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लेटर जारी किया है। इससे पहले संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम के बीच पेंच फंसा हुआ था। संगीता आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। जनवरी में दिल्ली में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में 5 वरिष्ठ महिला नेत्रियों अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की थी। स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुकाबला मुख्य रूप से 2 नामों के बीच बताया जा रहा था। संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू के पक्ष में है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही थी। अब बतौर प्रभारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगी है। संगीता सिन्हा के बारे में जानिए संगीता सिन्हा संजारी बालोद विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। संगीता सिन्हा धमतरी के शासकीय कॉलेज से पढ़ी हैं। संजारी बालोद अनारक्षित सीट है। उन्हें छतीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का सदस्य भी बनाया गया। वे उत्कृष्ट विधायक का खिताब भी पा चुकी हैं। ………………………. छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सचिन पायलट बोले-दिखावे के लिए बुलाया गया विशेष सत्र: कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के पाखंड को करेंगे बेनकाब, बैठक में सरकार को घेरने पर हुई चर्चा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र केवल दिखावे और झूठ को आगे बढ़ाने के लिए बुलाया गया था, जिसकी सच्चाई को सामने लाने की तैयारी की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बैकुंठपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरी, मां-बेटी गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवर खरीदने पहुंचे, 63 हजार की ज्वेलरी चोरी कर ले गए

May 30, 2026

भाजपा विधायक ने कहा-स्वयं गिरफ्तारी दूंगा, पूर्व मंत्री बोले-ड्रामेबाजी:आईजी कार्यालय में सरेंडर को बताया नौटंकी, राजस्व अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

May 30, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072514
Views Today : 198
Views Last 7 days : 1687
Views Last 30 days : 5441
Total views : 95629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.