Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिजल्ट में दिखा बेटियों का दम, 10वीं में संध्या-परीरानी और 12वीं में जिज्ञासु बनी टॉपर
Breaking News

रिजल्ट में दिखा बेटियों का दम, 10वीं में संध्या-परीरानी और 12वीं में जिज्ञासु बनी टॉपर

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 04 2026 chhattisgarh board result 2026 topper list
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CGBSE Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 03:45:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 04:17:16 PM (IST)

CG Board Toppers List 2026: रिजल्ट में दिखा बेटियों का दम, 10वीं में संध्या-परीरानी और 12वीं में जिज्ञासु बनी टॉपर
Chhattisgarh Board Result 2026: 10वीं में संध्या-परीरानी और 12वीं में जिज्ञासु बनी टॉपर

HighLights

  1. 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 488/500 अंक प्राप्त कर किया टॉप
  2. 10वीं में संध्या नायक ने 594 अंक हासिल कर प्रदेश में मारी बाजी
  3. 10वीं टॉपर लिस्ट में परीरानी और मुंगेली के अंशुल शर्मा भी शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Chhattisgarh Board Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स सूची में अपनी जगह बनाई है। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।

12वीं की स्टेट टॉपर: जिज्ञासु वर्मा ने लहराया परचम

12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिया ने 500 में से 488 अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी का माहौल है। 12वीं में भी छात्राओं ने बाजी मारी है, जहां बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.04% रहा और बालकों का 78.86% रहा।

10वीं के नतीजे: संध्या नायक बनीं प्रदेश की गौरव

हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल 10वीं की मेरिट लिस्ट में अद्भुत मुकाबला देखने को मिला, जहाँ तीन छात्रों ने 594 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है…

  • संध्या नायक – महासमुंद
  • परिरानी प्रधान – महासमुंद
  • अंशुल शर्मा – मुंगेली

10वीं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03% रहा, जबकि बालकों का प्रतिशत 72.27% दर्ज किया गया।

परीक्षा के मुख्य आंकड़े: 5.66 लाख छात्रों का भविष्य हुआ तय

बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 5.66 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

  • 10वीं कक्षा: कुल 3,20,535 परीक्षार्थी।
  • 12वीं कक्षा: कुल 2,45,785 परीक्षार्थी।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check Result)

छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  • वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘High School’ या ‘Higher Secondary’ परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर होगी, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

यह भी पढ़ें- बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद हो रही है टेंशन? ये 7 टिप्स आपको दिलाएंगे मानसिक शांति और सफलता



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 168
Views Last 7 days : 779
Views Last 30 days : 3498
Total views : 91470
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.