Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में कोकीन भेजने वाले नाइजीरियन सिंडिकेट के तस्कर गिरफ्तार:कोरियर से भेजते थे ड्रग्स, पुलिस ने रेड मारकर नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को पकड़ा
Breaking News

रायपुर में कोकीन भेजने वाले नाइजीरियन सिंडिकेट के तस्कर गिरफ्तार:कोरियर से भेजते थे ड्रग्स, पुलिस ने रेड मारकर नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को पकड़ा

By adminMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777739260 image 2026 05 02t192520161 1777730224
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 02t192520161 1777730224
छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश देकर नाइजीरियन सिंडिकेट के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.70 लाख रुपए नकद, 5 आईफोन, 3 चेकबुक समेत करीब 11 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। यह नेटवर्क नाइजीरिया से संचालित होकर देश के विभिन्न राज्यों में कोकीन की सप्लाई कर रहा था। यह गिरोह कोकीन को बीपी मशीन के डिब्बों में छिपाकर कोरियर से रायपुर समेत दूसरे शहरों में भेजता था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम सन्नी शर्मा (तिलक नगर, दिल्ली) और तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स (नाइजीरिया) हैं। यह कार्रवाई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। बीपी मशीन के बॉक्स में छिपाकर भेजते थे कोकीन मामले का खुलासा 19 मार्च 2026 को हुआ, जब देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल के पास कृष्ण गोपाल अग्रवाल को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से 2.27 लाख रुपए की कोकीन, एक चारपहिया वाहन और आईफोन जब्त किया गया था। कुल जब्ती की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी को ड्रग्स की सप्लाई एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के जरिए हो रही थी। यह गिरोह दिल्ली से संचालित हो रहा था और कोकीन को बीपी मशीन के डिब्बों में छिपाकर कोरियर के माध्यम से रायपुर सहित अन्य शहरों में भेजता था, ताकि किसी को शक न हो। दिल्ली के तिलक नगर में दबिश, दो आरोपी दबोचे इनपुट मिलने के बाद रायपुर पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई। वहां तिलक नगर क्षेत्र में दबिश देकर भारतीय आरोपी सन्नी शर्मा और नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि नाइजीरिया में बैठा ‘चिची’ नामक व्यक्ति इस पूरे सिंडिकेट का संचालन कर रहा था। वहीं, सन्नी शर्मा अपने बैंक खातों का इस्तेमाल कमीशन के बदले ड्रग्स की रकम के लेन-देन के लिए करता था। 6 महीने में 2 करोड़ का ट्रांजेक्शन पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले 6 महीनों में आरोपियों के बैंक खातों से करीब 2 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। फिलहाल पुलिस इन ट्रांजेक्शनों की गहराई से जांच कर रही है। नाइजीरियन आरोपी पहले भी 2024-25 में वीजा उल्लंघन के मामले में दिल्ली में जेल जा चुका है। NDPS एक्ट में केस दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी के तहत अपराध क्रमांक 33/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस एंड-टू-एंड ऑपरेशन के जरिए कोकीन सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। 2026 में अब तक 93 आरोपी गिरफ्तार रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 36 मामलों में 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2.48 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के गांजा, एमडीएमए, कोकीन, नशीली गोलियां, सिरप, वाहन और हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सहकारी समिति के गोदाम से 60 बोरी डीएपी खाद चोरी:बालोद के कुसुमकसा क्षेत्र की घटना, गेट खुला देख ग्रामीण ने प्रबंधक को दी सूचना

May 31, 2026

भूख-प्यास से बस्ती तक पहुंच रहे भालू:बालोद के पंडरदल्ली में दिखे दो जोड़े; वीडियो हुआ वायरल, वन विभाग ने कहा- पास न जाएं

May 30, 2026

बालोद में तालाब में डूबने से छात्रा की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई; गर्मी से राहत पाने रोज जाती थी

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072535
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1501
Views Last 30 days : 5372
Total views : 95730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.