Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में IPL में ऑनलाइन सट्टे पर एक्शन:रेप-डकैती केस का आरोपी गिरफ्तार, 82 हजार जब्त, खेलने वाला युवक भी पकड़ाया
Breaking News

रायगढ़ में IPL में ऑनलाइन सट्टे पर एक्शन:रेप-डकैती केस का आरोपी गिरफ्तार, 82 हजार जब्त, खेलने वाला युवक भी पकड़ाया

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
satta chha 1777887507
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



satta chha 1777887507
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में भी शामिल रह चुका है। पुलिस ने सट्टा खेलने वाले एक अन्य युवक को भी पकड़ा है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रविवार को कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि कुरकुट नदी पुल के पास पंजाब किंग्स इलेवन और गुजरात टाइटन्स के मैच पर बॉल-टू-बॉल ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना (28) को पकड़ा। उसके मोबाइल से सट्टे से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, लेन-देन और दांव की जानकारी मिली। 1500 का दांव, 82 हजार की जब्ती जांच में सामने आया कि रूपधर पटेल (22) ने आरोपी को 1500 ऑनलाइन ट्रांसफर कर सट्टा खेला था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सट्टा खेलने की बात स्वीकार की।दोनों के पास से मोबाइल, कैश और अन्य सामान सहित 82,000 से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुराना अपराधी, रेप और डकैती केस में शामिल पुलिस जांच में पता चला कि चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मार्च 2023 में दुष्कर्म का केस दर्ज है। जमानत के बाद रायपुर पंडरी में डकैती की वारदात शामिल रहा। लंबे समय से फरार रहते हुए ओडिशा-रायपुर-रायगढ़ में नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। SSP की चेतावनी SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सट्टा खेलने और खिलाने वाले दोनों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। युवाओं से अपील है कि ऐसे अवैध गतिविधियों से दूर रहें, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नियत, नए निवेश को बढ़ावा देने की पहल…:प्रदेश में लगेगा सेमी कंडक्टर प्लांट, दूसरे SEZ को मंजूरी

May 26, 2026

नर्रालगुड़ा गांव में जिम का सामान खुले में पड़ा हुआ है

May 26, 2026

Chhattisgarh Doctor Couple Padma Awarded

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071995
Views Today : 56
Views Last 7 days : 1858
Views Last 30 days : 4947
Total views : 94664
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.