Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने कलेक्टोरेट पहुंचे पेरेंट्स:कहा-हर साल बदल रहे किताब और ड्रेस,एक ही सिलेबस और यूनिफॉर्म लागू करने की मांग
Breaking News

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने कलेक्टोरेट पहुंचे पेरेंट्स:कहा-हर साल बदल रहे किताब और ड्रेस,एक ही सिलेबस और यूनिफॉर्म लागू करने की मांग

By adminApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 08 at 71712 pm 1 1775656319
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 08 at 71712 pm 1 1775656319
दुर्ग जिले में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर पालकों की नाराजगी सामने आई है। बुधवार को पेरेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया है कि कई निजी स्कूल हर साल नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों का सिलेबस बदल देते हैं। इस वजह से पिछले साल खरीदी गई किताबें बेकार हो जाती हैं और पालकों को हर साल नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं। आवेदन में बताया गया है कि बच्चों की किताबों पर हर साल करीब 4 हजार से 5 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ता है। पालकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन कमीशन के लालच में हर साल प्रकाशक बदल देता है, जिससे बुक डिपो और स्कूल दोनों को फायदा होता है, जबकि पालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। निजी स्कूल हर साल बदल रहे ड्रेस कोड
पैरेंट्स यूनियन के अमित जैन और अय्युब खान समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि निजी स्कूलों में किताबों के साथ-साथ बच्चों का ड्रेस कोड भी हर साल बदल दिया जाता है। इससे पुरानी यूनिफॉर्म भी किसी काम की नहीं रहती और पालकों को हर साल नई ड्रेस खरीदनी पड़ती है। पालकों ने आरोप लगाया है कि कुछ बुक डिपो और ड्रेस बेचने वाले दुकानदारों के साथ मिलकर यह खेल चल रहा है और शिक्षा विभाग की तरफ से इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। एक ही प्रकाशक की किताबें 5 साल तक अनिवार्य करने की मांग पालकों ने कलेक्टर से मांग की है कि निजी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक एक ही प्रकाशक की किताबें कम से कम 5 साल तक अनिवार्य की जाएं। साथ ही बच्चों की यूनिफॉर्म भी 5 साल तक नहीं बदली जाए। अगर 5 साल बाद सिलेबस बदलना जरूरी हो तो जिला शिक्षा अधिकारी से पहले अनुमति ली जाए और इसकी जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर सत्र शुरू होने से 3 महीने पहले दी जाए। कमीशन लेने वाले प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
आवेदन में यह भी मांग की गई है कि किताब और ड्रेस के नाम पर कमीशन लेने वाले स्कूल प्रबंधन, बुक डिपो और दुकानदारों की जांच कर कार्रवाई की जाए। पालकों ने कहा कि छोटे बच्चों के भविष्य और परिवारों पर बढ़ रहे खर्च को देखते हुए प्रशासन को जल्द फैसला लेना चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067678
Views Today : 14
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 3955
Total views : 88606
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.