Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में कार-ट्रक की टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल:अस्पताल से लौट रहा था परिवार, घायलों का इलाज जारी; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Breaking News

धमतरी में कार-ट्रक की टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल:अस्पताल से लौट रहा था परिवार, घायलों का इलाज जारी; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
87cc0fb4 8d2d 49ed 94bf f61667da3e04 1769506190461
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



87cc0fb4 8d2d 49ed 94bf f61667da3e04 1769506190461
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार सुबह एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 4 अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना धमतरी के भखारा रोड पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में घायल हुए सभी चार लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार अस्पताल से लौट रहा था। हादसे के बाद सड़क पर कार का तेल फैल गया था, जिसे क्रेन की मदद से कार हटाने के बाद साफ किया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। जिससे कई घंटों तक जाम लगा रहा, हालांकि प्रशासन से आश्वासन मिलते ही जाम खुलवाया गया। मृतक- घायल पखांजूर के रहने वाले थे आमने-सामने हुई थी भिड़ंत जानकारी के मुताबिक सभी लोग रायपुर की तरफ से धमतरी की ओर आ रहे थे और ट्रक धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी देमार के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वरदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान नामक युवक ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने है ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचा पुलिस बल जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया की गांव पर ब्रेकर बनाया जाए। टोल बचाने के लिए बड़ी ट्रक इधर से तेज रफ्तार से गुजरती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी के पहुंचने के बाद आश्वासन दिया गया कि यहां पर ब्रेकर बनाया जाएगा तब लोगों ने चक्का जाम हटाया और पुलिस ने रोड क्लियर करवाया। ग्रामीणों ने यह भी बताया की अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो इससे बड़ा आंदोलन किया जायेगा। पहले भी हो चुकी है घटनाएं धमतरी जिले के भखारा रोड पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के बावजूद इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी देमार में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हुई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होगा: कुंवरसिंह

February 9, 2026

कोरिया साहू संघ के अध्यक्ष का चुनाव 25 को

February 9, 2026

राजिम मेले में भीड़ जुटाने प्रशासन ने शुरू की मुफ्त बस सेवा, दिनभर लग रहे फेरे

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.