Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दलाई लामा से साहित्यकार ग्वालानी दंपति ने की मुलाकात:तिब्बती लोककथा का अंश पढ़कर सुनाया,किताब ‘दास्तानें कश्मीर’ की भेंट
Breaking News

दलाई लामा से साहित्यकार ग्वालानी दंपति ने की मुलाकात:तिब्बती लोककथा का अंश पढ़कर सुनाया,किताब ‘दास्तानें कश्मीर’ की भेंट

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 05t194015580 1777990710
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 05t194015580 1777990710
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के साहित्यकार शिव ग्वालानी और पूर्व पार्षद कविता ग्वालानी ने हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा हाउस में दलाई लामा से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान ग्वालानी दंपति ने अपनी पुस्तक “दास्तानें कश्मीर” भेंट की और तिब्बती संस्कृति व साहित्य पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान लेखक शिव ग्वालानी ने अपनी पुस्तक में शामिल तिब्बती लोककथा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किताब में प्रसिद्ध लेखिका हेलेना ब्लावात्स्की से जुड़ी एक प्रचलित कथा का विस्तार से वर्णन है, जिसमें ‘तुलकु’ अवस्था और आध्यात्मिक लेखन की मान्यताओं को दर्शाया गया है। ग्वालानी ने यह अंश दलाई लामा को पढ़कर सुनाया, जिसे सुनकर वे भावुक हो उठे। दलाई लामा से तिब्बती भाषा में हुआ संवाद साहित्यकार ग्वालानी ने बताया कि दलाई लामा मुख्यतः तिब्बती भाषा में संवाद करते हैं, जिसे एक लामा और अधिकारी अनुवाद के माध्यम से अंग्रेजी में समझाते रहे। इस संवाद के दौरान लेखक ने अपनी किताब के वैश्विक प्रकाशन और विषयवस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लेखक ने अपनी पूर्व पुस्तक “मास्टर ऑफ नथिंग” का भी उल्लेख किया और बताया कि इसमें कश्मीरी संस्कृति पर लिखे अध्याय को पढ़कर फारूक अब्दुल्ला उनसे मिलने रायपुर आए थे। इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने “दास्तानें कश्मीर” को अलग रूप में प्रस्तुत किया है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगी। दलाई लामा से लिया आशीर्वाद मुलाकात के दौरान ग्वालानी दंपति ने भविष्य में तिब्बत की राजधानी ल्हासा जाने की इच्छा जताई, जिस पर दलाई लामा ने उन्हें आशीर्वाद दिया। दोनों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार अभिवादन किया—दलाई लामा ने तिब्बती रीति से हाथ जोड़कर स्वागत किया, वहीं ग्वालानी दंपति ने भारतीय परंपरा अनुसार पैसे छूकर आशीर्वाद लिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Wife & Lover Murder Husband; Jharkhand Money Lure

May 25, 2026

'बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के बदले केक काटें':अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने की अपील, कहा- पशुबलि के बजाय इको-फ्रेंडली तरीके से मनाएं त्योहार

May 25, 2026

रायगढ़ में IPL सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार:बंद भारत टॉकीज के सामने चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मोबाइल और कैश जब्त

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071942
Views Today : 177
Views Last 7 days : 2068
Views Last 30 days : 5027
Total views : 94599
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.