Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में कल से गरज-चमक के साथ हो सकती है हल्की बारिश, तेज हवा और वज्रपात का भी अलर्ट
Breaking News

छत्तीसगढ़ में कल से गरज-चमक के साथ हो सकती है हल्की बारिश, तेज हवा और वज्रपात का भी अलर्ट

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 04 2026 cg weather report
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 29 अप्रैल को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 44 डिग्री राजनांदगांव में रहा। हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

तापमान में गिरावट के भी संकेत

पिछले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अब गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। गर्मी से राहत भले ही सीमित हो, लेकिन तेज लू जैसी स्थिति में थोड़ी नरमी आने की उम्मीद जताई गई है।

तेज हवा चलने और वज्रपात का अलर्ट

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेने को कहा है।

मौसम में बदलाव के पीछे कई सक्रिय सिस्टम जिम्मेदार

मौसम में बदलाव के पीछे कई सक्रिय सिस्टम जिम्मेदार हैं। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक फैली हुई है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक सक्रिय है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश में बादल बनने और हल्की वर्षा की स्थितियां बन रही हैं। रायपुर में आंशिक बादल और बारिश के आसार रायपुर शहर में 30 अप्रैल को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।

उमस बढ़ने की भी संभावना बनी रहेगी

दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बढ़ने की भी संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गर्मी इस साल बनाएगी नया रिकॉर्ड, जानें क्या है ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए क्यों खतरनाक है यह ‘क्लाइमेट विलेन’?

पांच दिन तक असर रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा, गरज-चमक और तेज हवा चलने की स्थिति बनी रहेगी। यह बदलाव अस्थायी होगा, लेकिन बीच-बीच में राहत देता रहेगा। लोगों को मौसम के अनुसार दिनचर्या में बदलाव और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा विधायक ने कहा-स्वयं गिरफ्तारी दूंगा, पूर्व मंत्री बोले-ड्रामेबाजी:आईजी कार्यालय में सरेंडर को बताया नौटंकी, राजस्व अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

May 30, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

May 30, 2026

D.Ed Protest Chhattisgarh | AAP Leader Uttam Jaiswal Fast

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072510
Views Today : 183
Views Last 7 days : 1672
Views Last 30 days : 5426
Total views : 95614
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.