Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » घर के आंगन में काट रहा था गोमांस:बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, 7 KG मांस बरामद, सूखाकर करता था इस्तेमाल
Breaking News

घर के आंगन में काट रहा था गोमांस:बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, 7 KG मांस बरामद, सूखाकर करता था इस्तेमाल

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777949565 image 1 1777947590
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1 1777947590
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने 7 किलो गोमांस बरामद किया है। आरोपी अपने घर के आंगन में टंगली (लोहे के औजार) से मांस काट रहा था। पूछताछ में आरोपी ने गोमांस को सूखाकर रखने और खाने की बात कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम करहीकछार स्थित बिजली ऑफिस के पास रहने वाला सुरेश कुमार सोनवानी (53) अपने घर में गोमांस काट रहा है। सूचना पर टीआई नरेश चौहान की टीम ने मौके पर दबिश दी। घर के आंगन में काट रहा था गाय का मांस पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरेश कुमार सोनवानी अपने घर के आंगन में बैठकर टंगली से मांस को टुकड़ों में काटते हुए मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाय-भैंस के मांस को काटकर सुखाकर रखता है और खाने के लिए उपयोग करता है। 7 किलो गोमांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से कटा हुआ मांस और मांस काटने में प्रयुक्त टंगली (औजार) जब्त किया, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। जहां उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश सोनवारी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से नौतपा शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा:पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, अगले 4 दिनों तक राहत नहीं

May 25, 2026

मरीन-ड्राइव से 15 दिनों के भीतर जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम:पुरंदर मिश्रा ने हालात का जायजा लिया,आयुक्त ने देवार डेरा हटाने के दिए निर्देश

May 25, 2026

IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071885
Views Today : 74
Views Last 7 days : 1965
Views Last 30 days : 4924
Total views : 94496
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.