Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में 428 लीटर अवैध शराब जब्त:दो दिन में 28 आरोपी गिरफ्तार, SP बोले- शराब के कारोबार का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Breaking News

कोरबा में 428 लीटर अवैध शराब जब्त:दो दिन में 28 आरोपी गिरफ्तार, SP बोले- शराब के कारोबार का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3f605cfd 21b3 4fed 8401 7da3cc4a87f6 1777867785223
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3f605cfd 21b3 4fed 8401 7da3cc4a87f6 1777867785223
कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 2 और 3 मई को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। दो दिनों में कुल 26 केस दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस टीम ने जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। टीम ने जंगल और ग्रामीण इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई महुआ शराब और अवैध भट्टियों को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम और अन्य उपकरण जब्त किए गए। अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस बोली- अवैध गतिविधियों की सूचना दें उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब या अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Mahasamund Murder Cover-up Revealed by Postmortem

May 25, 2026

आरक्षक ने शादी का वादा कर बनाए संबंध, अब मुकरा:रायपुर में धोखा मिलने पर युवती ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत, गिरफ्तार

May 25, 2026

कोंडागांव में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग:एक महिला की मौत, 17 लोग बीमार; 9 का अस्पताल में इलाज जारी

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071909
Views Today : 115
Views Last 7 days : 2006
Views Last 30 days : 4965
Total views : 94537
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.